Select Date:

इंडिया-ए के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम जारी, 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल:राइस मारियू कप्तान, कल से 3 अनऑफिशियल टेस्ट की सीरीज

Updated on 23-10-2026 01:05 PM

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंडिया ए के खिलाफ 3 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम जारी कर ली है। इस टीम में 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

यह सीरीज 24 अक्टूबर से शुरू होगी। इसका उद्देश्य 19 नवंबर से शुरू होने वाली सीनियर टीमों की 2 टेस्ट की सीरीज से पहले रेड-बॉल तैयारी करना है। पहला मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में होगा।

इंडिया A टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं।

मारियू को कमान सौंपी, निक केली भी खेल सकते हैं

कैंटरबरी के राइस मारियू पहले दो मैचों में न्यूजीलैंड A की कप्तानी करेंगे। तीसरे मैच के कप्तान का फैसला बाद में किया जाएगा।

टीम में आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट फिशर, मिच हे, जेडन लेनॉक्स, बेन लिस्टर, हेनरी निकोल्स और टिम रॉबिन्सन शामिल हैं। इन सभी के पास इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव है। निक केली के तीसरे मैच में खेलने की संभावना है।

फोर्ड ट्रॉफी के साथ चलेगी सीरीज

यह सीरीज ब्लैककैप्स की भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज और न्यूजीलैंड की घरेलू 50 ओवर की प्रतियोगिता फोर्ड ट्रॉफी के साथ-साथ चलेगी।

हर मैच के लिए 13 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। बाकी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट की जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कैम पॉल न्यूजीलैंड ए से डेब्यू कर सकते हैं

कैंटरबरी के ऑलराउंडर कैम पॉल भी न्यूजीलैंड A के लिए डेब्यू कर सकते हैं। वे चोट के कारण पिछला दौरा नहीं खेल पाए थे।

21 साल के कैम पॉल ने अपने पांच फर्स्ट-क्लास मैचों में दो बार पांच विकेट लिए हैं। उनका बॉलिंग औसत 22 से थोड़ा कम है।

इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम

पहला मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन, फ्रेजर शीट।

दूसरा मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन, फ्रेजर शीट।

तीसरा मैच: आदि अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, निक केली, बेन लिस्टर, राइस मारियू, जारोड मैके, कैम पॉल, हेनरी निकोल्स, फ्रेजर शीट।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.