Select Date:

नई तकनीक से चालकों और यात्रियों की बचेगी जान

Updated on 27-05-2020 09:35 PM
नई दिल्ली।  सरकार व्यावसायिक वाहनों में आधुनिक तकनीक की मदद से चालकों और सड़क यात्रियों दोनों का जीवन सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत ट्रक-टेलर में पार्किंग अलर्ट सिस्टम लगाने की तैयारी है। इसके साथ ही निजी वाहनों की तर्ज पर व्यावसायिक वाहनों में एयरबैग, ओवर स्पीड सिस्टम व सीट बेल्ट रिमांडर आदि उपाय लागू करने की योजना है।
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में व्यावसायिक वाहनों को बैक करते हुए किसी बच्चे अथवा जानवर के दबकर मौत होने की घटनाएं आम हैं, इसलिए ट्रकों में रियर पार्किंग अलर्ट सिस्टम लगाना होगा। इससे वाहन बैक करते हुए चालक अपने केबिन में कैमरे से दृश्य देख सकेगा। इसके अलावा चालक व सहायक के लिए ट्रक में एयरबैग अनिवार्य किया जा रहा है जिससे टक्कर होने पर उनकी जान बच सके। ट्रकों में सीट बेल्ट अलर्ट सिस्टम लगाया जाएगा। यदि चालक अथवा सहायक सीट बेल्ट नहीं लगाएगा तो रिमांइडर ध्वनि देकर सीट बेल्ट लगाने की याद दिलाएगा। इतना ही नहीं, ट्रक को ओवर स्पीड दौड़ाने पर केबिन में लगा अलर्ट सिस्टम बीप की आवाज के साथ चालक को सावधान कर देगा।
सड़क हादसे 50 फीसदी कम करने का लक्ष्य विदित हो कि सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2020 तक सड़क हादसों में मृतकों की संख्या 50 फीसदी कम करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में पांच लाख सड़क हादसों में डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है और चार लाख लोग अपंगता का शिकार हो जाते हैं।   अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त संरक्षा के विशेष उपाय से ट्रक की कीमत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा लेकिन तकनीक की मदद से चालक व दूसरों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने ऑटोमोबिल उद्योग मानक संबंधी नया मसौदा तैयार किया है। मंत्रालय ने मसौदा को लेकर हितधारकों से सुझाव व आपत्ति मांगी है। इसके बाद नए मानक से जुड़ी अधिसूचना जल्द जारी कर दी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.