नई दिल्ली । दुनिया भर में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा 750000 के पार हो गया है। संक्रमण के करीब 2 करोड़ मामले आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना महामारी से जीत की उम्मीद अब भी बाकी है। भरोसा जताया कि पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाली इस महामारी से निपटने के लिए उठाए गए जरूरी कदमों में कभी भी देरी नहीं हुई। WHO के प्रमुख टेड्रोस एडहनॉम गिब्रयेसॉस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, इस हफ्ते दुनियाभर में संक्रमण का कुल आंकड़ा दो करोड़ और मरने वालों की कुल संख्या साढ़े सात लाख तक पहुंच जाएगी। टेड्रोस ने बताया, 'इन आंकड़ों के पीछे बहुत दर्द और परेशानी छुपी है। इस महामारी की वजह से गई हर एक जान महत्वपूर्ण है।' टेड्रोस ने आगे कहा, 'मुझे पता है आप में से बहुत से लोग दुखी हैं और दुनिया के लिए यह मुश्किल वक्त है। लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि उम्मीद की किरण बची है। इस महामारी को खत्म करने में अब भी देर नहीं हुई। कोरोना संक्रमण के मामले में अमरीका के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित मुल्क है। यहां संक्रमण का आंकड़ा 30 लाख के पार है। रविवार को यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख के पार हो गई।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब सोमवार को व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ब्राज़ील को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति बोलसोनारो से मेरे अच्छे संबंध हैं। मैंने सुना है वो बेहतर हो रहे हैं। वो कोरोना संक्रमण से ठीक हो रहे हैं। जैर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि जैर इसे मामूली फ्लू बताते हैं। बोलसोनारो और ट्रंप दोनों ने बीते पांच महीनों में कोरोना के खतरे का मज़ाक बनाया। जहां बोलसोनारो ने इसे मामूली फ्लू करार दिया तो वहीं ट्रंप ने लगातार यही कहा कि ये बीमारी उनके शासनकाल में ही समाप्त हो जाएगी। बीते सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि,'ये वायरस खत्म हो जाएगा। जबकि उनके शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कई बार चेतावनी दी है कि, इस महामारी से निपटने में साल 2021 तक या उससे भी अधिक समय लग सकता है, लेकिन बोलसोनारो और ट्रंप दोनों ने ही विशेषज्ञों की राय को दरकिनार किया है। आज से पेरिस के कुछ इलाक़ों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है । फ्रांस की राजधानी में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बढ़ने के बाद आज यह फैसला लिया गया है। पेरिस में 24 वर्षीय मैरियन ने कहा कि मास्क आवश्यक हैं अगर हम दूसरी बार कोरोना से बचना चाहते हैं।एक लॉक डाउन के बाद फिर से हो सकता है।'वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले भारत की चिंता बढ़ा रहे हैं। पिछले कुछ हफ़्तों से भारत में हर दिन कोरोना के नए मामले 50 हज़ार से अधिक आ रहे हैं। भारत में अब तक संक्रमण के 22 लाख से अधिक मामले हैं जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान में हर रोज संक्रमण का आंकड़ा कम हो रहा है। पाकिस्तान में पिछले पांच महीनों में पहली बार लोग जिम, सैलून और रेस्टोरेंट में दिखे हैं। संक्रमण रोकने के लिए एहतियातन बंद की गई इन जगहों को सोमवार को फिर से खोल दिया गया है। पाकिस्तान में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले दो लाख 80 हज़ार से ज्यादा हैं। वहीं करीब 6100 लोगों की मौत हुई है। लेकिन यहां जून महीने के बाद से संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। जून में यहां एक दिन में संक्रमण के 7000 के क़रीब मामले सामने आए थे और 118 लोगों की मौत हुई थी। पाकिस्तान में संक्रमण के कुल 539 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हुई। अगस्त महीने में यहां रोजाना के मामले एक हजार से कम ही रहे हैं। इस तरह से पकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले में ह्राश हो रहा है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…