Select Date:

चार साल में बदल जाएगी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तस्वीर

Updated on 29-08-2020 06:23 PM

रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण आरएलडीए ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को 'इंटीग्रेटेड कमर्शियल, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी हब' के रूप में पुनर्विकसित करने के लिए निजी एजेंसियों से ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की हैं। इस परियोजना को 60 वर्षों के लिए 'डिजाइन-बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट, ट्रांसफर डीबीएफओटी मॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा। परियोजना के लिए अनुमानित लागत लगभग 6500 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के लगभग चार वर्षों में पूरी होने की उम्मीद है। आरएलडीए के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को 'मल्टी-मॉडल हब' के रूप में विकसित करना है, जो बुनियादी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो। इसमें एलिवेटेड कॉन्कोर्स, बहुस्तरीय कार पार्किंग समेत कई सुविधाएं शामिल हैं। परियोजना में लगभग 30 एकड़ भूमि पर पांचसितारा होटल, बजट होटल और अपार्टमेंट सरीखे वाणिज्यिक निर्माण भी शामिल होंगे। कनॉट प्लेस के बाहरी सर्कल में सिविक सेंटर के समीप भवभूति मार्ग पर बिजनेस हब की परिकल्पना भी की जा रही है। स्टेशन को डीएमआरसी येलो लाइन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और पैदल मुख्य मार्ग के जरिए कनॉट प्लेस आउटर सर्कल से जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का सबसे बड़ा और दूसरा सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। यहां प्रतिदिन लगभग 4.5 लाख यात्रियों सालाना लगभग 16-17 करोड़ यात्री का आवागमन होता है। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण के वाइस-चेयरमैन वेद प्रकाश डुडेजा के मुताबिक, प्रस्तावित स्टेशन एस्टेट की आर्किटेक्चरल एक्सप्रेशन और स्पेस कंफिगरेशन ऐतिहासिक महत्व और आधुनिकता का एक अनूठा मिश्रण होगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन 'रिटेल, कमर्शियल और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस' के लिए विश्वस्तरीय वन-स्टॉप डेस्टिनेशन में बदल जाएगा। स्टेशन का पुनर्विकास पर्यटन को तो बढ़ावा देगा ही, साथ ही साथ नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को भी बढ़ाएगा। कई चरणों में चलने वाले पुनर्विकास प्रक्रिया में स्टेशन का पुनर्विकास, स्टेशन से संबद्ध मूलभूत सुविधाओं का विकास, सामाजिक सुविधाओं का विकास और रेलवे ऑफिस क्वार्टरों का नवीकरण शामिल होंगे। पुनर्विकास में आगमन और प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग जगह, प्लेटफार्मों का नवीकरण, यात्रियों की सुविधाओं के लिए लाउंज, फूड कोर्ट और टॉयलेट, अनेक प्रवेश और निकास द्वार होंगे। इनके अलावा, एलिवेटेड रोड नेटवर्क, बहुस्तरीय कार पार्किंग सुविधा, प्राकृतिक हवा प्रकाश व्यवस्था का प्रावधान शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.