नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच सीमा मुद्दे पर तल्खी बरकरार है। हालांकि भारत ने कहा है कि इसे आपसी बातचीत के जरिये सुलझा लिया जाएगा। इस बीच खबर है कि नेपाली संसद के ऊपरी सदन में 3 बजे नक्शा विवाद पर चर्चा होगी और संविधान संशोधन विधेयक पारित किया जाएगा। बता दें, नेपाल ने प्रतिनिधिसभा में एक नए नक्शे को मंजूरी दी है, जिसमें भारतीय जमीन को शामिल किया गया है। इसके बाद दोनों देशों में कड़वाहट सामने आई है। नेपाल की प्रतिनिधि सभा ने 13 जून को नक्शे से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। संसद में चर्चा के दौरान लगभग सभी दलों ने इस पर सहमति जताई। नेपाल में इस विधेयक के बाद एक नए राजनीतिक-प्रशासनिक नक्शे को राष्ट्रीय प्रतीक में शामिल करने का रास्ता साफ हो गया है। इस नक्शे में भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को शामिल किया गया है।
इस बारे में नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने एक ट्वीट किया और कहा कि "प्रतिनिधिसभा ने सभी दलों की सहमति से संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके साथ नए राजनीतिक नक्शे को राष्ट्रीय प्रतीक में शामिल करने का रास्ता साफ हो गया।" इसके पहले नेपाली प्रतिनिधिसभा ने नौ जून को देश के नए नक्शे को मंजूरी देने के लिए संविधान संशोधन विधेयक को सभी दलों की सहमति से मंजूरी दी थी।सीमा विवाद को लेकर नेपाल के साथ भारत की तरफ से कड़वाहट को खत्म करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। लेकिन इस मुद्दे पर नेपाल का रवैया बचकाना रहा है। अब भारत ने कहा है कि जब नेपाल नक्शे में विवादित संशोधन का प्रस्ताव अपनी संसद में पेश करने जा रहा था उससे पहले भारत ने दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता का प्रस्ताव दिया था, लेकिन नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपनी संसद को इस बात की जानकारी नहीं दी। हालांकि नेपाल का दावा है कि बातचीत की पेशकश हमारी ओर से हुई थी, लेकिन भारत ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…