काठमांडू। नेपाल ने भारत में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए वापस आने का रास्ता खोल दिया है। भारत से लगी अपनी 20 सीमाएं खोलते हुए नेपाल सरकार ने कहा है कि लंबे समय से भारत से वापस अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे नेपाली नागरिक अब जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन सीमाओं से आ सकते हैं। नेपाल ने कहा कि भारत ने भी एक जून से आने जाने पर से पाबंदी हटा दी है, ऐसे में अब नेपाली नागरिकों के लिए वापस आने में कोई मुश्किल नहीं होगी। नेपाल ने जो बीस सीमाएं आने जाने के लिए खोली हैं वो हैं ङ्त पशुपतिनगर (इल्लाम), काकाडविट्टा (झापा), रानी (मोरंग), कुनौली (सप्तरी), थाडी (सिराहा), भिट्टामोड (महोत्तरी), मलंगवा (सरलाही), गौर (रउताहाट), बीरगंज (परसा), महेशपुर (नवलपारसी), बल्हिया (रूपनदेही), तौलीहावा (कपिलवस्तु), कृष्णानगर (कपिलवस्तु), जमुना (बांके), सूरजपुर, गुलारिया (बरदिया), गउरीफांटा (कैलाली), गद्दाचौकी (कंचनपुर), झूलाघाट (बैताडी) और धारचुला ये रास्ते लॉकडाउन की वजह से करीब दो महीने से बंद कर दिए गए थे।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…