Select Date:

नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया:धोनी, कपिल और बिंद्रा इसका हिस्सा; इस आर्मी के बारे में जानिए

Updated on 15-05-2025 03:03 PM

भारतीय सेना ने स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी है। नीरज को यह सम्मान खेल में असाधारण योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी कमिटमेंट के लिए दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार, 14 मई को इसकी घोषणा की। बयान के अनुसार, यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी है। नीरज चोपड़ा पहले भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर थे। उन्हें 2018 में सुबेदार बनाया गया था। नीरज 2016 में भारतीय सेना में नायब सूबेदार के रूप में शामिल हुए थे।

नीरज चोपड़ा से पहले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, कपिल देव और अभिनव बिंद्रा जैसे खिलाड़ियों को टेरिटोरियल आर्मी में मानद उपाधि दी जा चुकी है।

नीरज 16 मई को दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे 

नीरज चोपड़ा शुक्रवार 16 मई को दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। नीरज ने पिछले सीजन में 88.36 मीटर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया था। वे 2023 में 88.67 मीटर के स्कोर के साथ चैंपियन बने थे। नीरज के अलावा, जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना, मिडिल डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह और पारुल चौधरी भी हिस्सा लेंगी।

लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीत चुके हैं नीरज

नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-2 जेवलिन थ्रोअर हैं। वे भारत की ओर से लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में मेडल जीत चुके हैं। नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर और टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा, वे वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट में भारत को गोल्ड मेडल जिता चुके हैं।

अर्द्धसैनिक बल है टेरिटोरियल आर्मी

टेरिटोरियल आर्मी एक अर्द्धसैनिक बल है। इसे सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस कहते हैं। यह देश में कई बड़े ऑपरेशनों में काम कर चुकी है। ये युद्ध मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति के जवानों की परछाई बनकर ठीक उनके पीछे मदद के लिए तैयार रहती है। अभी इसके 50 हजार सदस्य हैं, जो 65 विभागीय यूनिट्स (जैसे रेलवे, आईओसी) और गैर विभागीय इन्फेंट्री व इंजीनियर बटालियन में हैं। इनकी ट्रेनिंग सेना की तरह ही होती है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
नई दिल्ली: बैलन डी'ओर फ्रांस की मैगजीन फ्रांस फुटबॉल द्वारा दिया जाने वाला एनुअल फुटबॉल अवॉर्ड है। यह खिलाड़ियों को पिछले सीजन में उनके प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता…
 19 May 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आगामी एशिया कप को लेकर बड़ा फैसला किया है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि बीसीसीआई ने आने वाले महिला (इमर्जिंग वुमेन…
 19 May 2025
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के स्पिनर कुलदीप यादव का गुस्सा गुजरात टाइटंस (जीटी) के बल्लेबाज साई सुदर्शन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील पर अंपायर के फैसले के बाद फूट पड़ा। अंपायर…
 19 May 2025
नई दिल्ली: जॉन सीना ने भविष्य में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर अपनी राय दी है। कई सालों से जॉन सीना WWE के टॉप परफॉर्मर रहे हैं और रेसलमेनिया…
 19 May 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में टेस्ट कप्तानी को लेकर अटकलें तेज हैं। कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल प्रमुख हैं। रोहित शर्मा के कप्तानी छोड़ने के बाद बुमराह…
 19 May 2025
नई दिल्ली: लोगन पॉल अब एक जाने-माने WWE सुपरस्टार बन गए हैं। उन्होंने रेसलमेनिया 41 में एजे स्टाइल्स को हराया था। इससे WWE में उनकी जगह और भी मजबूत हो गई है।…
 19 May 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में एंट्री मारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टीम में बड़ा बदलाव किया है। उसने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को लुंगी…
 17 May 2025
नई दिल्ली: भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में अपने तीसरे…
 17 May 2025
नई दिल्ली: शुक्रवार रात जब दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर दूर भाला फेंका तो पूरे देश का सीना गर्व चौड़ा हो गया। नीरज ने पहली बार इस…
Advt.