24 घंटे में कोरोना संक्रमण के लगभग 50 हजार नए मामले, पांच लाख से ज्यादा लोगों की हुई टेस्टिंग
Updated on
27-07-2020 10:00 PM
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के अब तक 14 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। इस दौरान 32 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 49,931 मामले सामने आए हैं। इस दौरा कोरोना संक्रमण से 708 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान पांच लाख 15 हजार 472 सैंपल टेस्ट हुए हैं।
देश में लगातार पांचवें दिन 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक कोरोना के 14 लाख 35 हजार 453 मामले सामने आए हैं। इनमें से चार लाख 85 हजार 114 एक्टिव केस हैं। वहीं नौ लाख 17 हजार 568 मरीज ठीक हो गए हैं और 32 हजार 771 मरीजों की मौत हो गई है। देश में अब तक कोरोना के एक करोड़ 68 लाख छह हजार 803 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 63।92 फीसद हो गई है।
महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा तीन लाख 75 हजार 799 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक लाख 48 हजार 905 एक्टिव केस हैं। वहीं तमिलनाडु में अभी तक दो लाख 13 हजार 723 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 53 हजार 703 एक्टिव केस है। वहीं एक लाख 56 हजार 526 मरीज ठीक हो गए हैं और 3494 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में एक लाख 30 हजार 606 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 11 हजार 904 एक्टिव केस हैं। एक लाख 14 हजार 875 मरीज ठीक हो गए और 3827 लोगों की मौत हो गई है।
आंध्र प्रदेश में अब तक 96 हजार 298 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 48 हजार 956 एक्टिव केस है। 46 हजार 301 मरीज ठीक हो गए हैं। 1041 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में कोरोना के 96 हजार 141 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 58 हजार 425 एक्टिव केस हैं। 35 हजार 838 मरीज ठीक हो गए हैं और 1878 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में 66 हजार 988 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 23 हजार 921 एक्टिव केस हैं। 41 हजार 641 मरीज ठीक हो गए हैं और 1426 लोगों की मौत हो गई है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…