Select Date:

दुनिया में करीब ढाई करोड़ लोग संक्रमित, सभी को कोरोना के खिलाफ कारगर वैक्‍सीन का इंतजार

Updated on 31-08-2020 06:36 PM

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या 2,48,22,453 तक जा पहुंची है और 8,37,134 मरीजों की मौत भी हो गई है। हर दिन के साथ मरीजों और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे मे सभी को इसकी वैक्सीन के आने का इंतजार है। इस काम में भारत समेत कई दूसरे देश भी लगे हुए हैं। हालांकि रूस ने अपनी वैक्सीन स्पूतनिक को पूरी तरह से कारगर घोषित कर दिया है और इसके उत्पादन के लिए कुछ देशों से समझौता भी कर लिया है। हालांकि इसको लेकर विभिन् देश सवाल उठा चुके हैं। आरोप है कि रूस ने इसका थर्ड फेज का ट्रायल पूरा नहीं किया है। एम् के कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर संजय कुमार राय का कहना है कि रूस ने ट्रायल के दस्तावेज किसी को नहीं दिखाए हैं। ऐसे में रिस् नहीं लिया जा सकता है।

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में दुनिया में कोरोना वैक्सीन को लेकर 120 से ज्यादा प्रतिभागी काम कर रहे हैं। इनमें से 13 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के फेज में हैं। इसमें चीन की 5, ब्रिटेन में 2, अमेरिका में 3, भारत की दो, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में 1-1 कोरोना वैक्सीन शामिल हैं। भारत में कोविड-19 की दो वैक्सीन कोवाक्सिन और जायकोव-डी का ह्यूमन ट्रायल किया जा रहा है। कोवाक्सिन का ट्रायल दिल्ली के एम्स के अलावा पटना एम्स और रोहतक के पीजीआई में भी किया जा रहा है। जायकोव-डी के ह्यूमन ट्रायल में 1048 लोग शामिल हैं। इसको बनाने वाली कंपनी जायडस कैडिला को उम्मीद है कि इसका ट्रायल अगले साल फरवरी या मार्च तक पूरा हो सकता है। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन एजेडडी1222 का भी ह्यूमन ट्रायल चल रहा है। इससे जुड़े वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि उन्हें इसमें कामयाबी मिल जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि ये वैक्सीन दोहरी सुरक्षा प्रदान कर सकता है। शोध में पता चला कि वैक्सीन ने ट्रायल के दौरान इंसानी शरीर को एंटीबॉडी और मारने वाला टी-सेल दोनों बनाने के लिए प्रेरित किया है।

अमेरिका की कपंनी मॉडर्ना की वैक्सीन का ट्रायल अंतिम फेज में है। इसका ट्रायल 87 अलग अलग जगहों पर हो रहा है। इस ट्रायल में 30 हजार लोगों को शामिल किया गया है। इसको सबसे एडवांस् वैक्सीन भी बताया जा रहा है। चीन की पांच वैक्सीन विभिन् स्टेज से गुजर रही हैं। इनमें से एक का फेज 3 शुरू हो रहा है। इसके ट्रायल की मदद के लिए पेरू, मोरक्को और संयुक् अरब अमीरात और अर्जेंटीना सामने आए हैं। चीन की इस वैक्सीन को चाइना नेशनल बायोटिक ग्रुप (सीएनबीजी) ने तैयार किया है। सिनोवैक की कोरोना वैक्सीन कोरोनावैक के इमरजेंसी में इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.