Select Date:

नक्सलियों ने की दो युवकों की हत्या

Updated on 06-09-2020 12:32 AM

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी है तथा पांच लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के हिरोली और डोकापार गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों ने दो युवकों अशोक कुंजाम और बंदरा कुंजाम की हत्या कर दी है। दोनों की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले के किरंदुल क्षेत्र के निवासी अशोक और उसके परिवार के पांच सदस्य अपने मित्र के साथ शादी पक्की करने पड़ोसी बीजापुर के दौड़ी कुमनार गांव गए थे। तभी आशोक और उसके साथी किरंदुल से जंगल के रास्ते से लगभग 30 किलोमीटर पैदल चलकर बुधवार की रात दौड़ी कुमनार गांव पहुंचे थे। जब वे गांव में शादी पक्की करने के बाद जब वापस लौट रहे थे तब हिरोली और डोकापारा गांव के मध्य जंगल में उनका सामना नक्सलियों से हो गया। इस दौरान नक्सलियों ने उन्हें पुलिस का मुखबिर समझा और उनकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद किया है। जिसमें माओवादियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने आरोप लगाया है कि दोनों युवक पुलिस के मुखबिर थे। माओवादियों ने पर्चे में कहा है कि इस घटना के लिए दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार हैं। इधर माओवादियों के इस आरोप को लेकर पल्लव ने कहा कि दोनों मृतकों का पुलिस से कोई संबंध नहीं था।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.