Select Date:

नवाज शरीफ 30 दिन में हाजिर नहीं तो घोषित करेंगे भगोड़ा

Updated on 08-10-2020 10:58 PM

नई दिल्ली विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट  के जरिए सेना और इमरान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लिए लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने अल अजीजिया और एवनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री से दो टूक कह दिया है कि वह 30 दिनों के भीतर सरेंडर करें या फिर उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। कोर्ट ने कहा है कि अखबारों में विज्ञापन छपने के तीन दिन के भीतर यदि नवाज शरीफ कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया कि वह दो दिन के भीतर अखबारों में विज्ञापन की रसीद जमा करे। कोर्ट ने यह भी कहा है कि न्यूज पेपर में विज्ञापन छपने के बाद इसे कई स्थानों पर चिपकाया जाए। बुधवार को सुनवाई के दौरान इस्लामाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस आमेर फारूक और जस्टिस मोसिन अख्तर कयानी की बेंच ने कहा कि अखबार में विज्ञापन वाले पन्ने को नवाज शरीफ के लंदन और लाहौर वाले खबर के बाहर भी चिपकाया जाए। इससे पहले कोर्ट को बताया गया कि नवाज शरीफ को गैर जमानती वॉरंट भेजा गया, लेकिन इसे रिसीव नहीं किया गया। कोर्ट ने पिछले साल मेडिकल ग्राउंड पर नवाज शरीफ को 8 सप्ताह की जमानत दी थी, जो फरवरी में खत्म हो चुकी है। नवाज शरीफ इस समय लंदन में हैं और वहीं से दोबारा पाकिस्तान की राजनीति में सक्रियता बढ़ा रहे हैं। कई बार जारी हो चुके अरेस्ट वॉरंट को रिसीव करने से इनकार करने की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपराधी घोषित किया गया था। नवाज शरीफ को एक बार बाय हैंड तो एक बार ब्रिटेन रॉयल मेल के जरिए अरेस्ट वॉरंट भेजा जा चुका है। इमरान खान सरकार ने ब्रिटेन सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री को प्रत्यर्पित करने की भी मांग की थी। जस्टिस आमीर फारूक ने सुनवाई के दौरान पूछा कि नवाज शरीफ को वापस लाने के लिए अगली प्रक्रिया क्या होगी। इसके जवाब में  के अडिशनल प्रोसिक्यूटर जनरल जाहनजायब भरवाना ने कहा कि नवाज सरीफ को भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि वह जानबूझकर वॉरंट प्राप्त नहीं कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.