नासिर हुसैन और बिशप ने माना सचिन को आउट करना होता था सबसे कठिन
Updated on
05-07-2020 11:35 PM
लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें आउट करने की रणनीति बनाने के लिए ही हमें कई बैठकें करनी पड़तीं थीं।
नासिर ने पुरानी बातें याद करते हुए कहा, ‘जब मैं सर्वकालिक बल्लेबाजों की बात करता हूं तो उसमें सचिन की तकनीक सबसे अच्छी थी। जब मैं इंग्लैंड का कप्तान था तो मुझे याद नहीं है कि हम उन्हें आउट करने पर चर्चा के लिए कितनी टीम बैठकें किया करते थे।’ वह एक कार्यक्रम में इयान बिशप और एलमा स्मिट से बात कर रहे थे। इस दौरान बिशन ने भी माना की उन्होंने अपने करियर में जितने भी बल्लेबाजों को गेंदबाजी की थी उसमें सचिन को गेंदबाजी करना सबसे कठिन था। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने करियर में जिन बल्लेबाजों को गेंदबाजी की थी, उनमें से सचिन एक थे जिन्हें गेंदबाजी करना सबसे कठिन होता था क्योंकि वह हमेशा ही सीधे हिट किया करते थे।
हुसैन ने इस कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि मेरे लिए, पूरी दुनिया के सभी हिस्सों में रन बनाना तकनीक है और मैं उसे पसंद करता हूं जो सहज ढंग से खेलते हैं और गेंद को बल्ले पर आने देते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के पास मौजूदा दौर में बहुत अच्छी तकनीक है, वह गेंद को सहज ढंग से देरी से खेलता है।’ उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट के कारण अभी के खिलाड़ी काफी आक्रामक खेलते हैं, विलियमसन सभी तीनों प्रारूपों में खेल सकता है और प्रत्येक के हिसाब से अपने खेल को बदल सकता है।’
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…