नासा ने जारी की बेरूत ब्लास्ट की सैटेलाइट तस्वीरें, यहां पड़ा विस्फोट का सबसे बुरा असर
Updated on
13-08-2020 06:33 PM
कैलिफोर्निया । लगभग 165 जानें लेने वाले घातक बेरूत धमाके ने इस शहर को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इस नुकसान की पूरी जानकारी के लिए नासा ने उपग्रह जनित डाटा का इस्तेमाल किया है। नासा के एडवांस रैपिड इमेजिंग एंड एनालिसिस (एआरआईए) ने सिंगापुर की अर्थ ऑब्जरवेट्री के साथ मिलकर कुल हुए नुकसान के बारे में जानकारी के लिए उपग्रह जनित सिंथेटिक अर्पचर राडार डाटा का विश्लेषण किया है।
नासा की रिपोर्ट कहती है कि आकाश से मिला सिंथेटिक अपर्चर डाटा दिखाता है कि भूकम्प जैसी बड़ी घटना के बाद भूमि की सतह पर क्या क्या बदलाव पहले के मुकाबले आते हैं। इसका इस्तेमाल धमाके के विनाशकारी नतीजों को दिखाने के लिए किया जा रहा है।
मैप में गहरे लाल बिंदुओं से वहां क्षेत्र दिखाया गया है, जहां विस्फोट का सबसे बुरा असर पड़ा है, जबकि नारंगी रंग से वो इलाका दिखाया गया है जहां नुकसान बीच का है और पीले रंग के बिंदुओं से वो क्षेत्र आप देख सकते हैं, जो इतने बड़े धमाके के बावजूद कम नुकसान झेलकर बच गया है। हर रंगीन बिंदु 30 मीटर (33 गज) के इलाके को दर्शाता है। नासा ने ये मैप अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। इस मैप की मदद से प्रशासन उन इलाकों की पहचान कर सकता है, जहां सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और जो इमरजेंसी मदद चाहते हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…