नरेंद्र मोदी की सरकार रिमोट से नहीं चलती है: मुख्तार अब्बास नकवी
Updated on
30-06-2020 02:55 AM
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने चीन के साथ गतिरोध को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी के हमले पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी को यह हजम नहीं हो पा रहा है कि मौजूदा सरकार रिमोट से नहीं चलती है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह दावा भी किया कि अपने को महाज्ञानी साबित करने की कोशिश में वह हर दिन कांगेस का बंटाधार कर रहे हैं।
नकवी ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति 'अधजल गगरी-छलकत जाय की हो गई है। उन्हें राहुल को ज्ञान किसी चीज का नहीं, लेकिन अपने को महाज्ञानी हर मुद्दे पर साबित करने की कोशिश में हर दिन अपनी पार्टी का ही बंटाधार कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता नकवी ने आरोप लगाया, 'कांग्रेस सामंती सुरूर- सत्ता के गुरुर में अभी भी चकनाचूर है। रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया। कांग्रेस के नेता आज भी सरकार को निर्देश-आदेश देते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, गरीबों के कल्याण, किसानों के हित में उनकी सोंच-समझ के हिसाब से काम किया जाए।
उन्होंने कहा वो हजम नहीं कर पा रहे हैं कि आज वो सरकार नहीं है जिसे वो रिमोट से चलाते थे। आज देश के सम्मान, सुरक्षा, समृद्धि को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है जो देश के सम्मान-सुरक्षा एवं गरीबों की समृद्धि के लिए मजबूती से काम कर रही है। मोदी सरकार 'समावेशी-सर्वस्पर्शी विकास के संकल्प से सराबोर सरकार है। गौरतलब है कि कांग्रेस और राहुल गांधी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध को लेकर इन दिनों नियमित तौर पर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और देश को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…