नरसिंह राव केवल अपने पैतृक राज्य तेलंगाना के नहीं, बल्कि पूरे देश के थे:प्रणव मुखर्जी
Updated on
25-07-2020 08:04 PM
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव को ऐसे महान नेता की संज्ञा दी, जिन्होंने सुधारों के रास्ते देश का नेतृत्व करने में साहस और दृढ़संकल्प दिखाया। राव के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर एक वीडियो संदेश में मुखर्जी ने कहा कि नरसिंह राव केवल अपने पैतृक राज्य तेलंगाना के नहीं थे बल्कि वह पूरे देश के थे और उम्मीद है कि भारत में अन्य स्थानों पर भी लोग उनकी जन्म शताब्दी मनाने के लिए प्रेरित होंगे।
उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन मुझे विश्वास है कि अन्य लोग भी उनकी जन्म सदी मनाने के लिए प्रेरित होंगे क्योंकि वह पूरे भारत के थे और केवल अपने जन्म स्थान तेलंगाना के ही नहीं थे। मुखर्जी ने कहा कि राव ऐसे नेता थे, जिन्होंने उनके समेत कई लोगों को प्रेरित किया और वह उन कुछ नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं के प्रशंसकों को आकर्षित किया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर भूमि सुधार लाने में और प्रधानमंत्री के तौर पर आर्थिक सुधारों के युग का सूत्रपात करने में राव के योगदान को याद किया।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…