Select Date:

इटालियन कप के फाइनल में पहुंचा नैपोली

Updated on 14-06-2020 08:14 PM
नेपल्स । कोरोना महामारी के बाद हुए इटालियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट पहले मैच में ड्राइस मार्टेन्स के गोल से नैपोली क्लब का इंटर मिलान के साथ मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। इसके साथ ही नैपोली क्लब फाइनल में पहुंच गया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इन दोनों टीमों के बीच पिछले तीन महीने में यह पहला मैच था जिसमें इंटर मिलान ने क्रिस्टियन एरिक्सन के कार्नर किक पर किये गये गोल से बढ़त हासिल की थी। मार्टेन्स ने मध्यांतर से ठीक पहले बराबरी का गोल दागा। नैपोली के लिये यह उनका 122वां गोल था और इसी के साथ ही वह क्लब की तरफ से सभी प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने इसी के साथ ही मारेक हामसिक का रिकार्ड तोड़ा। नैपोली ने दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में हुए इस मैच में अपनी कुल बढ़त 2-1 कर दी। उसने इससे पहले फरवरी में सेमीफाइनल के पहले चरण में 1-0 से जीत दर्ज की थी। अब बुधवार को रोम में होने वाले फाइनल में नैपोली का सामना युवेंटस से होगा जिसने एक अन्य मुकाबले में एसी मिलान को हराया था। इटली में फुटबॉल की वापसी के बाद यह पहला मैच भी था। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.