बलौदाबाजार।
। छत्तीसगढ़ में
लगातार कोरोना संक्रमित मरीज
मिलने का सिलसिला
जारी है। वहीं
मौत के आंकड़ों
में भी हर
रोज इजाफा हो
जा रहा है।
आज कोरोना संक्रमण
से बलौदाबाजार के
नायब तहसीलदार जवाहर
सिंह मारके उम्र
60 वर्ष की मौत
हो गयी। बताया
जा रहा है
कि उन्हें सांस
लेने में तकलीफ
के चलते 2 सितंबर
को अस्पताल में
भर्ती कराया गया
था जहां आज
उनकी मौत हो
गयी।
मृतक नायब तहसीलदार बलौदाबाजार जिले के कसडोल में पदस्थ थे। उनकी मृत्यु की खबर से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गयी। उनके निधन पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। बताया जा रहा है कि बताया मृतक का पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।