Select Date:

मेरा दिल गुना के लिए धड़कता है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Updated on 04-05-2024 08:29 PM
गुना में की विशाल जनसभा, जनता के बीच पहुंच कर दिया भाषण
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कि सिंधिया की तारीफ, बोला "जब कांग्रेस ने जनता विरोधी काम किया तो सिंधिया जी ने कांग्रेस का सफाया कर दिया।"
- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने सिंधिया की तारीफ़ करते हुए बोला कि "जब से नागर विमानन मंत्री बने है तब से देश के हवाईअड्डों की संख्या 150 पार हो गई है और जल्दी ही गुना में हवाईअड्डा बनाने वाले हैं।"

गुना लोक सभा में चुनाव प्रचार जोरों शोरों पर है। जहां एक तरफ आज सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में अशोकनगर में सभा की वहीं आज शाम को अशोकनगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने गुना में सिंधिया के समर्थन में एक विशाल सभा को संबोधित किया।

*दुख की घड़ी में सिंधिया परिवार सदैव गुना वासियों के साथ रहता है*

गुना को अपने दिल का हिस्सा बताते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बोला कि दुख की घड़ी में सिंधिया परिवार हमेशा आपके साथ रहता है। हाल ही में जब ओलावृष्टि हुई तब मैने मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के सहायता से 48 घंटो के अंदर सारे किसानों को मुआवजा राशि का पत्र दिलवाया है।

*कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक मानती है, उन्हें घर बैठा दो*

कांग्रेस पर हमला करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि भगवान राम काल्पनिक है, वह महिलाओं का अपमान करते है, संविधान का विरोध करते है और इसीलिए जरूरी है कि हम पूरी की पूरी कांग्रेस को घर बैठा दे।

*वी डी शर्मा ने जमकर की सिंधिया की तारीफ*

सिंधिया की तारीफ करते हुए वी डी शर्मा ने कहा की सिंधिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट के महत्वपूर्ण मंत्री है जिन्होंने अपने कार्यकाल में हवाईअड्डों की संख्या को 150 पार तक पहुंचाया है और जल्दी ही गुना में भी एयरपोर्ट बनने जा रहा है।

*मोहन यादव दिखे अलग अंदाज में, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बिना नाम लिए साधा निशाना*

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए दोनों को राहु केतु बताया। सिंधिया की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा की 2018 में सिंधिया के कंधे पर बैठकर कांग्रेस ने चुनाव जीता था और जब चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार ने नागरिकों के साथ नाइंसाफी की तो सिंधिया ने पूरी कांग्रेस को घर पर बैठा दिया।

दोनो ही दिग्गजों ने सिंधिया की जमकर तारीफ की और जनता से कमल के निशान पर बटन दबाने की अपील की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
नगर निगम में एक बार फिर डीजल का खेल ​चर्चाओं में है। यह जीपीएस, इंडेंट और एवरेज की जांच के बाद गाड़ियों को रोजाना दिए जा रहे डीजल में शुरू…
 18 May 2024
उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में पवित्र स्नान नर्मदा नदी से लाए गए जल में नहीं, बल्कि क्षिप्रा के जल में ही होगा। इसके लिए मप्र…
 18 May 2024
नए कानूनों में मॉब लिंचिंग को अपराध के तौर पर परिभाषित किया गया है। यानी अब जाति, नस्ल, समुदाय, लिंग, जन्मस्थान या भाषा के कारण यदि किसी की हत्या की…
 18 May 2024
लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण शहर में 50 से ज्यादा नि‍र्माण कार्य अटके पड़े हैं। इधर, नामांतरण से लेकर छोटे-छोटे काम के लिए लोग तहसीलदार से लेकर एसडीएम के…
 18 May 2024
जेपी अस्पताल में एक्सपायरी डेट की दवाएं नष्ट करने के मामले में शुक्रवार को हेल्थ कार्पोरेशन से टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने यहां 2021-22 से 2024-25 में खरीदी…
 18 May 2024
भोपाल रेलवे स्टेशन को करीब 100 करोड़ रुपए से सिटी सेंटर के रूप में डेवलप किया जाएगा। यहां लोग शॉपिंग करने के साथ तफरीह भी कर सकेंगे और मनोरंजन के…
 18 May 2024
हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 मई को हुए भोपाल की युवती के मर्डर मामले में पुलिस उसके फ्रेंड से पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजन युवती के शव को…
 18 May 2024
भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर सांची पार्लर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। दो गुटों में मारपीट और…
 18 May 2024
भोपाल के बड़ा तालाब में डेढ़ महीने के अंदर 2 फीट पानी घट गया। इसकी वजह चोरी और गर्मी रही है। तेज गर्मी से पानी का वाष्पीकरण हुआ। बड़ा तालाब…
Advt.