Select Date:

मुंजाल परिवार ने एटलस साइकिल्स को खरीदने में दिखाई रु‎चि

Updated on 01-07-2020 01:09 AM
नई दिल्ली। हीरो साइकिल्स वित्तीय संकट का सामना कर रही एटलस साइकिल्स का अधिग्रहण करने पर ‎विचार कर रही है। एटलस साइकिल्स देश की सबसे पुरानी साइकिल कंपनियों में है, लेकिन फंड की कमी के कारण उसने हाल ही में अपवि आ‎खिरी ‎विनिर्माण इकाई बंद कर दी थी, लेकिन जल्दी ही कंपनी के दिन बदल सकते हैं। मुंजाल परिवार की हीरो साइकिल्स ने एटलस साइकिल्स को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। हीरो साइकिल्स के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने एटलस साइकिल्स के प्रमोटरों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। हीरो की भारतीय साइकिल बाजार में 43 फीसदी हिस्सेदारी है। मुंजाल ने बताया कि हीरो दुनियाभर में ब्रांड्स को खरीद रही है। हीरो जीरो नेट-डेट कंपनी है जिसके पास 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का कैश रिजर्व है। अगर कोई अपना ब्रांड बेचना चाहता है तो हम उसके लिए तैयार हैं। हमें ब्रांड्स खरीदने की जरूरत है। एटलस के बारे में उन्होंने कहा ‎कि उस पर हमारी नजर है, लेकिन अब तक इस बारे में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। एटलस को 2014 से घाटा होना शुरू हुआ था। तीन जून को कंपनी ने साहिबबाद की फैक्टरी बंद कर दी थी। संयोग से उस दिन वर्ल्ड बाईसाइकिल डे था। यह प्लांट 1989 में शुरू हुआ था और वह कंपनी का आखिरी ऑपरेशन प्लांट था। इसमें हर महीने 2 लाख से अधिक साइकिल बनाने की क्षमता थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.