मुमताज ने अपनी मौत की अफवाहों को लेकर दी प्रतिक्रिया
Updated on
26-05-2020 09:58 PM
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने अपनी मौत को लेकर चारों ओर फैली अफवाहों को लेकर एक वीडियो संदेश में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह अभी भली-चंगी हैं। मुमताज ने आगे कहा कि “दोस्तों, मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। देखिए, मैं मरी नहीं हूं। मैं जिंदा हूं। लोग जितना कह रहे हैं, मैं उतनी बुढ्ढी नहीं हूं। आपकी दुआओं की वजह से मैं अभी भी अच्छी-खासी दिखती हूं।” इस विडियो को मुमताज की बेटी तान्या माधवनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तान्या ने लिखा, “मेरी मां की तरफ से उनके प्रशंसकों के लिए संदेश! उनके निधन की एक और खबर इस वक्त चर्चा में है, वह स्वस्थ हैं और अपनी जिंदगी को अच्छे से जी रही हैं। उनकी जिन तस्वीरों को इंटरनेट पर फैलाकर उन्हें बूढ़ी बताया जा रहा है, वह कई साल पहले की है, जब वह कैंसर से जूझ रही थीं। वह अभी स्वस्थ हैं, खुश हैं और खूबसूरत भी हैं। उन्हें अब इन सबसे राहत दें। वह 73 साल की हैं।”
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…