मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में शामिल
Updated on
20-06-2020 08:37 PM
नई दिल्ली । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब 64.6 अरब डॉलर हो गई है। अंबानी की नेटवर्थ में यह इजाफा शुक्रवार को आरआईएल के शेयरों में आई जबरदस्त उछाल के चलते हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्जमुक्त होने के ऐलान के बाद शुक्रवार को इसके शेयर ऑल टाइम उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो प्लैटफार्म्स में अपने 24.71 फीसद हिस्सेदारी बेचकर मात्र 58 दिनों में ही 1,68,818 करोड़ रुपए जुटकार कर्जमुक्त हो गई। शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी का मार्केट कैपिटल 11.52 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह भारत की पहली ऐसी कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटल 150 अरब डॉलर है। इसके साथ ही आरआईएल दुनिया की सबसे मूल्यवान ऊर्जा कंपनियों के क्लब में भी शामिल हो गया और बाजार पूंजीकरण के मामले में अपने रणनीतिक साझेदार ब्रिटिश तेल प्रमुख बीपी पीएलसी को पीछे छोड़ दिया। बाजार पूंजीकरण की दौड़ में आरआईएल ने जिन अन्य कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है, उनमें टोटल एसए, रॉयल डच शेल शामिल हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…