बुरहानपुर । प्रदेश के बुरहानपुर जिले में मनरेगा की सडक खुदाई के दौरान मुगलकालीन सिक्के से भरा हुआ घडा मिला है। धातु से भरे घडे में अकबरकालीन चांदी के सिक्के मिले हैं। जिले के देड़तलाई के अंतर्गत गांव चौखंडिया में चल रहे मनरेगा के सड़क निर्माण की खुदाई में मजदूरों के हाथ मुगलकालीन चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा (धातु वाला मटका) लगा। सूचना पर पहुंचे नेपानगर एसडीएम व पुलिस ने चांदी के घड़े को जब्त कर सील कि या और पंचनामा बनाया। अब इन सिक्कों को पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा। उर्दू और अरबी भाषा अंकित इतिहासविद व प्राचीन सिक्कों के जानकार मेजर डॉ. एमके गुप्ता और मोहम्मद नौशाद के अनुसार खुदाई में मिले सिक्कों पर उर्दू व अरबी भाषा अंकित है। ये अकबर, जहांगीर व शाहजहां जैसे नामचीन बादशाह के शासनकाल के हैं। इनमें कुछ सिक्के सुल्तानों के जमाने के भी हैं। अकबर और जहांगीर के समय के कुछ सिक्के दुर्लभ व बहुमूल्य हैं।कलेक्टर प्रवीणसिंह के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम खुदाई में सिक्के निकलने की सूचना मिली थी। एसडीएम विशा माधवानी की मौजूदगी में खकनार पुलिस थाना प्रभारी के पी धुर्वे व देड़तलाई चौकी प्रभारी हंसकु मार झिंझोरे ने घड़े को बरामद कर सिक्के निकलवाए और उनकी गिनती कराई। टीआई धुर्वे के अनुसार, 260 सिक्के बरामद हुए हैं। पंचनामा बनाकर खकनार थाने में रखा गया है। कलेक्टर के निर्देश पर पुरातत्व विभाग को सिक्के सौंप दिए जाएंगे।
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…