मप्र की सौर ऊर्जा से दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल
Updated on
26-06-2020 07:16 PM
- रीवा मेगा सोलर प्लांट की बिजली से पहले ही दिल्ली की मेट्रो का हो रहा संचालन
भोपाल। दिल्ली मेट्रो के बाद अब दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ देश की पहली रैपिड रेल भी रीवा की सौर ऊर्जा से दौड़ाने की तैयारी है। दिल्ली-मेरठ ट्रैक पर ट्रेन संचालन के लिए जल्द ही सौर्य ऊर्जा की आपूर्ति की भी प्रक्रिया शुरू होगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) और मध्य प्रदेश ऊर्जा निगम के अफसरों से भी अनुबंध को लेकर भी कवायद शुरू हो गई है।
सुबकुछ योजना के तहत हुआ तो जल्द ही ऊर्जा विभाग अब देश की पहली रिजलन रेल सेवा दिल्ली-गाजियाबाद-मरेठ रेल ट्रैक पर शुरू होने वाली रैपिड रेल को भी आपूर्ति करेगा। दिल्ली-एनसीआर में बिजली की खपत कम करने के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का दबाव भी कम करेगी। रैपिड रेल संचालन के लिए सौर ऊर्जा की बिजली आपूर्ति के लिए अनुबंध करने की कवायद शुरु हो गई है।
25 हजार वोल्ट करंट से संचालित होगी ट्रेन
एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार सौर ऊर्जा से लाइट, पंखा तो चलता ही है। कार्यालयों में इसका प्रयोग होने लगा है। उससे ट्रेन की गतिविधियों को संचालित करना। सौर ऊर्जा को ट्रांसफार्मर में बदल कर इतनी बिजली सप्लाई की जा सकती है। जिससे गति प्रभावित किए बिना ही ट्रेन का इंजन चलता रहे। करीब 25 हजार वोल्ट के बिजली करंट से ट्रेन संचालित होगी। इतनी बिजली सौर ऊर्जा से ही दी जा सकती है। इस लिए मेट्रो जिन तकनीको को अपना रहा है। उससे बेहतर तकनीक और तरीकों को रैपिड रेल में प्रयोग किया जाएगा।
वल्र्ड बैंक ऑफ इंडिया के ट्रिवटर हैंडल
वल्र्ड बैंक ऑफ इंडिया के ट्रिवटर हैंडल में इसी साल चार जून को दी गई जानकारी के अनुसार 60 फीसदी दिल्ली मेट्रो का संचालन सौर्य ऊर्जा से होता है। दिल्ली मेट्रो प्रतिदिन 373 किमी सौर ऊर्जा से चलती है। दिल्ली मेट्रो को वह सौर ऊर्जा मध्य प्रदेशके रीवा स्थित मेगा सोलर प्लांट से मिलता है।
रीवा के बदवार पहाड़ी पर मेगा सोलर प्लांट
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बदवार पहाड़ी पर 750 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित है। कुल बिजली उत्पादन का 24 फीसदी बिजली दिल्ली मैट्रो को आपूर्ति की जा रही है। लगभग दो साल से बिजली की आपूर्ति हो रही है।
फिर होगा रीवा का नाम
देश की राजधानी में मध्य प्रदेश की बिजली की डिमांड बढ़ गई है। रीवा के सौर ऊर्जा से दिल्ली की मेट्रो संचालन से रीवा का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर आया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में मंदसौर, नीमच समेत तीन जिले में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
इनका कहना है
मेगा सौर प्लांट में कुल उत्पादन का 24 फीसदी बिजली दिल्ली मेट्रो को दो साल से सप्लाई की जा रही है। एनसीआरटीसी अनुबंद करती है तो शासन की गाइड लाइन पर आपूर्ति की जाएगी। अनुबंद की चर्चा भोपाल स्तर पर अधिकारियों से होगी। एनसीआरटीसी विभिन्न कंपनियों से बातचीत कर रहा है।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…