Select Date:

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी

Updated on 23-06-2020 09:44 PM
पार्टी कार्यक्रम में बेहोश होकर गिरीं
भोपाल। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल स्थित पार्टी ऑफिस में बेहोश होकर गिर गई हैं। वह काफी समय से बीमार चल रही हैं। पिछले दिनों ही वह भोपाल लौटी हैं। साध्वी प्रज्ञा का लंबे समय से दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रदर्शनी में शामिल होने गईं, साध्वी प्रज्ञा अचानक से पार्टी ऑफिस में बेहोश होकर गिर पड़ीं।
उसके बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें उठाकर कुर्सी पर बैठाया है। साध्वी प्रज्ञा को चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उनकी आंख में दिक्कत है। एम्स में उसका ऑपरेशन हुआ है। भोपाल पहुंचले के बाद वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने लगी हैं। बीमारी की वजह से उन्हें लोग सहारा देते हैं, तो वह चल पाती हैं।
योग दिवस पर आईं थी नजर
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा कोरोना महामारी के बीच कभी नजर नहीं आई थीं। अनलॉक होने के बाद वह दिल्ली से भोपाल पहुंची हैं। यहां पहुंचने के बाद योग दिवस के दिन भी बीजेपी ऑफिस में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी ऑफिस में योग भी किया था। साध्वी प्रज्ञा की तबीयत जब बिगड़ी तो पार्टी ऑफिस में बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
 01 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
Advt.