Select Date:

मोटरोला वन फ्यजन प्लस 16 जून को भारतीय बाजार में सेल के लिए उतरेगा

Updated on 15-06-2020 08:23 PM
नई दिल्ली। मशहूर स्मार्टफोन कंपनी मोटरोला अपने वन फ्यजन प्लस को भारत के बाजार में 16 जून को उतारने की तैयारी कर रही है। ये जानकारी फ्लिपकार्ट टीजर पेज पर दी गई है। लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी ने इस फोन को कई ट्वीट्स में टीज किया है। अब ई-कॉमर्स कंपनी ने कंफर्म कर दिया कि इस स्मार्टफोन को भारत में मंगलवार यानी 16 जून को लॉन्च किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च किया गया था। इसमें पॉप-अप कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही और दूसरी जगह भी उपलब्ध कराया जा सकता है।  टीजर पेज से ये भी जानकारी मिली है कि ये यूरोप की तरह दो कलर ऑप्शन- ट्विलाइट ब्लू और मूनलाइट वाइट में आएगा। लॉन्च होने के बाद इस स्मार्टफोन की भारतीय कीमत और साथ मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी मिलेगी। यूरोप में इसके सिंगल 6जीबी प्लस 128जीबी वेरिएंट की कीमत ईयूआर 299 (लगभग 25,400 रुपये) रखी गई है।ये स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच फुल-एचडी प्लस (1,080एक्स 2,340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64एमपी का है। इसके अलावा इसमें 8एमपी अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5एमपी मैक्रो कैमरा और 2एमपी का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए यहां 16एमपी का कैमरा फ्रंट में दिया गया है। ये पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में मौजूद है। इसकी बैटरी 5,000एमएएच की है और यहां 15वोल्ट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.