Select Date:

मोटरसायकिल चोर गिरफ्तार

Updated on 10-01-2021 07:46 PM

मनेंद्रगढ़   मनेंद्रगढ़ आसपास क्षेत्र लम्बे समय से मनेन्द्रगढ़ के अलग अलग स्थानों से चोरी हुई गाड़ियों के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। चोरी के इस प्रकरण में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवनारायण सिंह थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.01.2021 को  मनेन्द्रगढ बाजार काम से आया था और उसकी एचएफएस डिलक्स मोटर कमांक सीजी - 16 - सीएफ -8839 को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 03/2021 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरिया  पुलिस अधीक्षक  के दिशानिर्देश एवं एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ कर्ण उके के मार्गदर्शन में दो टीमो का गठन किया गया।मुखबिरों एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी सूरत सिंह पिता  अमर सिंह  32 वर्ष निवासी ग्राम बुदेली थाना झगराखाड की पहचान कर घेराबंदी कर पकडा गया। पूछताछ दौरान आरोपी ने पेण्ड्रा , मरवाही मनेन्द्रगढ क्षेत्र में 07 मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशान देही पर चोरी किये गये समस्त वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ निरीक्षक सचिन सिंह , सहायक उप निरीक्षक नईम खान , प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र तिवारी , आरक्षक इस्ताक खान , राकेश शर्मा , जितेन्द्र ठाकुर , विद्यानन्द , प्रमोद यादव , राजेश रगडा , भूपेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.