Select Date:

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृत्व हो रहा सुरक्षित

Updated on 21-02-2026 12:13 PM

कोंडागांव। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की लाभार्थी कोण्डागांव के नहरपारा निवासी श्रीमती ज्योति सेन ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र नहरपारा-2 में पंजीयन कराया था। गर्भावस्था के दौरान उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल हेतु प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि पहले शिशु के जन्म पर योजना के तहत दो किश्तों में 5000 रुपये की राशि और द्वितीय बालिका के जन्म पर उन्हें 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने दोनो बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाया तथा पोषण पेटी का भी उपयोग किया। उन्होंने बताया कि वे दोनों बेटियों के खाते में नियमित रूप से प्रतिमाह राशि जमा करती हैं, जिससे उनके भविष्य को सुरक्षित आधार मिल रहा है।

ज्योति ने बताया कि शासन की योजना के तहत मिली इस सहायता राशि से गर्भावस्था के दौरान एवं प्रसव के बाद शिशुओं के पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल में काफी सहायता मिली। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अख्तरी शेख के सहयोग से उन्हें पोषण पेटी के उपयोग एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन मिला।

उन्होंने आगे बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत भी उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनकी बेटियों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्रीमती ज्योति सेन ने योजना से प्राप्त लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
Advt.