मां ने ही की बेटे की हत्या, मर्डर को सुसाइड बताने शव को फांसी से लटकाया
Updated on
15-06-2020 08:24 PM
आये दिन शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करता था बेटा
कांकेर। सिटी कोतवली कांकेर थाना क्षेत्र में एक मां ने ही लड़ाई- झगड़ा करने वाले अपने शराबी बेटे की न केवल हत्या कर दी बल्कि मर्डर को सुसाइड बताने शव को फांसी से लटका दिया। पुलिस का दावा है कि मां परेशान होकर पहले गला दबाकर बेटे की हत्या की फिर गुमराह करने के लिए थाने में पुलिस को अपने बेटे की खुदकुशी करने की जानकारी दी। जांच के बाद पुलिस ने महिला समेत जुर्म में सहयोग करने वालों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की कांकेर पुलिस के अनुसार मृतक जितेंद्र निषाद (18) बड़ेपारा व्यासकोगेरा का रहने वाला था। बीते 11 जून को जितेंद्र के घर में उसके कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। जितेंद्र अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र निषाद और पड़ोसी दिलीप नेताम के साथ शराब पीकर घर लौटा। नशे में जितेंद्र और धर्मेंद्र के बीच किसी बात पर बहस के बाद झगड़ा हो गया। धर्मेंद्र की मां आरोपी शारदा निषाद ने बीच बचाव की कोशिश की तो नशे में धुत जितेंद्र मां शारदा निषाद से गाली-गलौज करने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी शारदा, धर्मेंद्र निषाद और दिलीप सिंह नेताम गुस्से में एकजुट हो गए और जितेंद्र को पीटने लगे। जब जितेंद्र अधमरा हो गया तब तीनों ने अपने बचाव के लिए उसका गला दबाकर फांसी पर लटका दिया और थाने में फोन कर जितेंद्र की खुदकुशी करने की जानकारी दी। सिटी कोतवाली की टीम को घटनास्थल का मुआयना करते समय ही हत्या की शंका हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के में मृतक जितेंद्र निषाद की गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्काल हत्या का मामला दर्ज कर जितेंद्र की मां शारदा से कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी जानकारी देते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी शारदा निषाद पति भागीरथी निषाद, धर्मेंद्र निषाद व दिलीप नेताम के खिलाफ धारा 302, 201, 34 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…