-प्रत्येक सात में एक महिला प्रसव के ठीक पहले थी तनाव में
टोरंटो। हाल ही कनाडा में किए गए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। अध्ययन के मुताबिक प्रत्येक सात में एक महिला प्रसव के ठीक पहले और इसके तुरंत बाद की अवधि में मानसिक रोग के लक्षणों का सामना कर रही हैं। हाल के समय में मां बनी महिलाओं के अवसाद में जाने और उनमें चिंता तथा भय की भावना को बढ़ा दिया है। ताजा अध्ययन के मुताबिक हाल ही मां बनी महिलाओं में महामारी के दौरान अवसाद और चिंता एवं भय की भावना बढ़ी है। कनाडा स्थित अल्बेर्टा विश्वविद्यालय से इस अध्ययन की सह-लेखिका मेर्जी डावेनपोर्ट ने कहा," वायरस के प्रसार को घटाने के लिये जरूरी सामाजिक दूरी एवं पृथक रहने का प्रभाव हममें से कई के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि हाल ही में मां बनी महिलाओं में ये तनाव दुष्प्रभावों के साथ आ रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक महामारी शुरू होने से पहले उनमें से 29 प्रतिशत महिलाओं ने हल्की से मध्यम स्तर की चिंता एवं भय की भावना महसूस की थी, जबकि 15 प्रतशित ने अवसाद के लक्षणों को महसूस किया। अध्ययन के मुताबिक महामारी के दौरान 72 प्रतिशत महिलाओं ने चिंता और भय की भावना महसूस की जबकि 41 प्रतिशत ने अवसाद का सामना किया। वैज्ञानिकों महिलाओं से यह भी पूछा कि क्या लॉकडाउन में उनके व्यायाम की आदतों में भी बदलाव आया। वैज्ञानिकों का मानना है कि सीमित मात्रा में शारीरिक गतिविधियां इन लक्षणों को बढ़ा सकती हैं।यह अध्ययन 900 महिलाओं पर किया गया, जिनमें से 520 गर्भवती थी और उनमें से 380 ने पिछले साल अपने बच्चे को जन्म दिया था। उनसे महामारी के पहले उनमें अवसाद और चिंता एवं भय की भावना के बारे में पूछा गया था।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…