Select Date:

चीन के शिनजियांग प्रांत में मस्जिद ढहाकर बनाया गया शौचालय

Updated on 18-08-2020 06:50 PM

पेइचिंग । चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों की संस्कृति को बदलने के लिए सरकार की कोशशें जारी हैं। यहां के आतुश में एक मस्जिद को ढहाने के बाद उसकी जगह सार्वजनिक शौचालय बना दिया गया है। चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के नियंत्रण वाली सरकार के ऊपर आरोप लगता रहा है कि वह शिनजियांग में मुस्लिमों को चीनी सभ्यता में ढालने की आक्रामक कोशिश कर रही है। इसी के तहत 2016 में एक अभियान भी छेड़ा गया था, जिसके तहत आतुश के सुंगाग गांव में दो मस्जिदों को गिरा दिया गया। इनमें से एक तोकुल मस्जिद थी। रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक एक स्थानीय अधिकारी ने जानकारी दी है कि इसकी जगह पर सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। न्यूज पोर्टल ने बताया कि उइगर के एक अधिकारी ने बताया है कि तोकुल मस्जिद को 2018 में ढहा दिया गया था और हान कॉमरेड्स ने उसकी जगह पर शौचालय बनाया है। अभी इसका संचालन शुरू नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया है इलाके में लोगों के घरों में शौचालयों की दिक्कत नहीं है और न ही यहां बाहर से ज्यादा लोग आते हैं जिनके लिए इसकी जरूरत हो। ऐसे में माना जा रहा है कि उइगर मुस्लिमों की सभ्यता के खिलाफ अभियान के तहत यह काम किया गया है। इसके अलावा गिराई गई अजना मस्जिद की जगह पर शराब और सिगरेट का स्टोर खोला गया है जिनका इस्तेमाल इस्लाम में प्रतिबंधित है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मास्क्यू रेक्टीफिकेशन अभियान के तहत प्रांत की 70 प्रतिशत मस्जिदें ढहा दी गई हैं।

इसके पीछे सामाजिक सुरक्षा को कारण बताया गया है। चीन में हुई 2003 की जनगणना में उइगरों की आबादी करीब 90 लाख बताई गई थी, जबकि अनाधिकारिक अनुमान में उनकी आबादी उससे भी ज्यादा है। उइगर चीन के 55 अल्पसंख्यक समुदायों में से पांचवां सबसे बड़ा समुदाय है। चीन की सरकार पर आरोप लगते रहे हैं कि उइगरों की सभ्यता को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। यहां तक कि आबादी को नियंत्रित कराने के लिए जबरन गर्भ निरोध और अबॉर्शन कराया जा रहा है। लाखों की संख्या में उइगर चीन के डिटेंशन कैंप में बंद होने की रिपोर्ट्स भी आती रहती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.