कोरोना से दुनिया में 5.15 लाख से अधिक मौतें, ब्रिटेन में हालात लगातार हो रहे खराब
Updated on
03-07-2020 09:43 PM
जिनेवा। कोरोना वायरस से दुनिया भर में मरने वालों की संख्या 5.15 लाख के पार पहुंच गई है। साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1.06 करोड़ से अधिक हो गया है।ताजा आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,667,217 हो गई है, जबकि 515,646 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोविड-19 के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 19,148 नए मामले सामने आए हैं, और अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,04,641 हो गई है।इस अवधि में कोरोना से 434 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 17,834 हो गई है। देश में कोरोना के 2,26,947 सक्रिय मामले हैं,और 3,59,860 लोग महामारी से निजात पा चुके हैं। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।सबसे ताकतवार मुल्क अमेरिका में कोरोना से अब तक 26,85,806 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 128,061 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 14,48,753 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 60,632 लोगों की मौत हो चुकी है।
रूस में संक्रमण से अब तक 653,479 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9521 लोगों ने जान गई है। ब्रिटेन में संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। इस महामारी से 3,14,992 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,991 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। संक्रमण के मामले में पेरू और चिली विश्व में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 2,88,477 और मृतकों की संख्या 9860 हो गई है। चिली में कोरोना से 2,82,043 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 5753 है। आठवें स्थान पर स्पेन में अब तक 249,659 लोग संक्रमित हुए है जबकि 28,346 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2,40,760 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,788 लोगों की मौत हुई है।
खाड़ी देश ईरान में संक्रमितों की संख्या 230,211 हो गई है और 10,958 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के मामले में मैक्सिको फ्रांस से आगे निकल गया है। यहां संक्रमितों की संख्या 231,771 पहुंच गई है और अब तक वायरस से 28,510 लोगों की मौत हुई है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है। यहां अब तक 2,13470 लोग संक्रमित हैं तथा 4395 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में अब तक 202,981 लोग संक्रमित हुए हैं और 29,864 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 201,098 हो गई है और 5150 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण से 1,038 लोगों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हजार के पार हो चुकी है। जर्मनी में 195,893 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,995 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,816 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,641 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9754, कनाडा में 8678, नीदरलैंड में 6132, स्वीडन में 5370, इक्वाडोर में 4576, स्विट्जरलैंड में 1965, आयरलैंड में 1738 और पुर्तगाल में 1579 लोगों की मौत हुई है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…