भारतीय मूल के 50 फीसदी से अधिक लोगों ने जताया ट्रंप में भरोसा, राष्ट्रपति ने जताया आभार
Updated on
28-06-2020 12:43 AM
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के लोगों और भारतीय-अमेरिकियों से मिल रहे व्यापक समर्थन के लिए उनके बहुत आभारी हैं। व्हाइट हाउस ने उस सर्वेक्षण के जवाब में यह टिप्पणी की है, जिसमें संकेत मिले हैं कि अमेरिका के कुछ राज्यों में भारतीय समुदाय के 50 प्रतिशत से अधिक सदस्य नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के पक्ष में जा रहे हैं।
व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव सारा मैथ्यूज ने हाल के सर्वेक्षण के नतीजों पर सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। आम तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए वोट करने वाले भारतीय-अमेरिकी तीन नवंबर के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप के पक्ष में जा रहे हैं। मैथ्यूज ने बताया राष्ट्रपति ट्रंप भारत के लोगों और अमेरिका में लाखों भारतीय-अमेरिकियों से मिले व्यापक समर्थन के लिए आभारी हैं। ट्रंप विक्ट्री इंडियन-अमेरिकन फाइनेंस कमिटी के सह-अध्यक्ष अल मैसन द्वारा किए सर्वेक्षण के नतीजों के अनुसार चुनावी मुकाबले वाले अहम राज्यों मिशिगन, फ्लोरिडा, टेक्सास, पेन्सिलवेनिया और वर्जीनिया में 50 प्रतिशत से अधिक भारतीय-अमेरिकी ट्रंप के पक्ष में हैं। राष्ट्रपति पद के कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय तक पहुंच बनाने की अतिरिक्त कोशिश की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके करीबी संबंधों ने उन्हें भारतीय-अमेरिकियों दिलों में जगह बनाने में काफी मदद की है। सारा मैथ्यूज ने कहा उन्होंने हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, हमारी संस्कृति को समृद्ध करने और हमारे समुदायों को मजबूत करने में भारतीय-अमेरिकियों की अहम भूमिका को पहचाना है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के कार्यकाल में भारतीय-अमेरिकियों के बीच बेरोजगारी दर करीब 33 प्रतिशत तक गिरी है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…