अमेरिका में ज्यादा कोरोना केसों की वजह ज्यादा टेस्टिंग, अब खोल दिए जाने चाहिए स्कूल : ट्रंप
Updated on
04-08-2020 09:23 PM
वॉशिंगटन । कोरोना वायरस से जूझ रहे अमेरिका में जल्द ही स्कूल खुल सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ट्वीट कर कहा है कि अमेरिका में अब स्कूलों को खोल दिया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में स्कूल खोलने की मुहिम शुरु की है, ट्रंप का कहना है कि अमेरिका में कोरोना वायरस के ज्यादा केस इसलिए आ रहे हैं, क्योंकि यहां टेस्टिंग ज्यादा हो रही है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि अमेरिका में कोरोना के मामले ज्यादा इसलिए आ रहे हैं क्योंकि यहां टेस्टिंग ज्यादा हो रहे हैं। ट्रंप ने ट्वीट किया, ज्यादा टेस्टिंग की वजह से केस बढ़ रहे हैं, हमारे देश का ज्यादातर हिस्सा अच्छा कर रहा है, अब स्कूलों को खोल देना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने फिर एक ट्वीट किया कि स्कूल खोलें जाएं। ट्रंप ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया में में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। दरअसल स्कूलों को खोलने के पीछे ट्रंप की बैचेनी की वजह है अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव। राष्ट्रपति ट्रंप को लगता है कि स्कूलों के खुलने से उनकी रेटिंग में सुधार आएगा। स्कूलों को खोलने के पीछ एक और तर्क है। अमेरिका में स्कूल बंद होने की वजह से लाखों माता-पिता को चौबीसों घंटे अपने बच्चे का पालन-पोषण करना पड़ रहा है।
इससे उनकी गतिविधियां प्रभावित हो रही है, जिनका सीधा असर आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ा है। ट्रंप चाहते हैं कि स्कूल खुले और जिंदगी पटरी पर लौट आए। उल्लेखनीय है कि कुल 47 लाख 13 हजार मामलों के साथ अभी भी अमेरिका कोरोना संक्रमण में टॉप पर बना है। अमेरिका के आंकड़े चिंतित करने वाले हैं, यहां पर अभी तक मात्र 15 लाख 13 लोग ही रिकवर हो सकते हैं। जबकि इस देश में 1 लाख 55 हजार 402 लोगों की मौत अबतक हो चुकी है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…