Select Date:

15 जून के पहले मध्यप्रदेश में मानसून का आगाज

Updated on 08-06-2020 08:24 PM
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी सक्रियता बढ़ी
भोपाल। मध्यप्रदेश में 15 जून के पहले मानसून के आगमन की संभावना बन गई हैं। अगले दो-तीन दिनों में प्री मानसून की बारिश के संकेत मिलने लगे हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से 9 और 10 जून से यह आगे बढ़ेगा। 10 एवं 11 जून को मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 जून के पहले प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।
दक्षिण पश्चिम मानसून लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में मानसून कर्नाटक रायल सीमा के कुछ इलाकों तथा तमिलनाडु के अधिकांश क्षेत्र मैं पहुंच चुका है। 12 जून के आसपास महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में इसके पहुंचने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में भी दबाव का क्षेत्र बनने से बंगाल की ओर से मानसून उड़ीसा की ओर आगे बढ़ रहा है। 10 जून से मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 10 जून के बाद भोपाल इंदौर होशंगाबाद उज्जैन संभाग में कम और ज्यादा बारिश की संभावना बन गई है।
फ्री मानसून बारिश के पहले पूरे प्रदेश में तूफान के कारण मध्यप्रदेश में भिंड जिले को छोड़कर सभी इलाकों में बारिश हुई है। इस बार समय के पहले मानसून आने से मध्य प्रदेश के 16 जिलों में अच्छी बारिश की संभावना बताई गई है। भोपाल. इंदौर, होशंगाबाद, उज्जैन , शहडोल, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, सागर, बालाघाट, मंडला , सिवनी और शिवपुरी में बारिश की संभावनाएं देखी जा रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.