Select Date:

एक दिन में पैसा डबल, बीसीसीएल के आईपीओ ने निवेशकों की भर दी झोली

Updated on 19-01-2026 12:07 PM
मुंबई: कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) की सहायक कंपनी है भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL)। इसका मुख्यालय झारखंड के धनबाद में है। इसके शेयर (BCCL IPO) आज यानी सोमवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। इसके आईपीओ में जिन्हें शेयर मिला था, उनका पैसा एक ही दिन में डबल हो गया।

शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग

बीसीसीएल के शेयर आज शेयर बाजारों में शानदार शुरुआत के साथ लिस्ट हुए। एनएसई (NSE) पर ये शेयर 45 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस 23 रुपये से 95.6% ज्यादा था। वहीं, बीएसई (BSE) पर ये 45.21 रुपये पर लिस्ट हुए, जो 96.6% की बढ़ोतरी दिखाता है। कंपनी का 1,071 करोड़ रुपये का आईपीओ पिछले साल ही आया था। यह आईपीओ पूरी तरह से कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India) की तरफ से ऑफर फॉर सेल (OFS) था और इसे निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला।

147 गुना ओवरसब्सक्राइब

बीसीसीएल आ काईपीओ कुल मिलाकर 147 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसमें संस्थागत निवेशकों, गैर-संस्थागत निवेशकों और खुदरा निवेशकों, सभी श्रेणियों में इसकी भारी मांग देखी गई थी। लिस्टिंग से पहले, भारत कोकिंग कोल का मूल्यांकन 10,711 करोड़ रुपये था।

क्या करती है कंपनी

भारत कोकिंग कोल भारत में कोकिंग कोल का सबसे बड़ा उत्पादक है। यह देश के घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन का लगभग 60% हिस्सा अकेले ही खनन करता है। साल 1972 में स्थापित यह कंपनी झारखंड और पश्चिम बंगाल में 34 कोलयले की खदानें ऑपरेट करती है। इन खदानों में अंडरग्राउंड और ओपनकास्ट, दोनों तरह के ऑपरेशन शामिल हैं। इसके मुख्य ग्राहक स्टील और पावर कंपनियां हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.