Select Date:

'इशारे' से तिलमिलाए मोहसिन नकवी ने बताया इसे 'भड़काऊ', ICC से करेंगे अंडर-19 टीम इंडिया की शिकायत

Updated on 22-01-2026 12:51 PM
इस्लामाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हराने के बाद अब पाकिस्तान उनकी शिकायत भी करेगा। पाकिस्तान अंडर-19 टीम के मेंटॉर सरफराज अहमद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी भारतीय टीम के व्यवहार की शिकायत की है। सरफराज ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल में भारतीय क्रिकेटरों पर अभद्र व्यवहार दिखाने का आरोप लगाया था। नकवी ने फाइनल जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के सम्मान समारोह में यहां भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को भड़काने वाला बताया है। साथ ही कहा है कि वे भारतीय खिलाड़ियों की 'इशारेबाजी' की शिकायत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC ) से करेंगे। बता दें कि पाकिस्तान ने रविवार को दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी के मैदान पर भारतीय टीम को फाइनल में हराया है। पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 347 रन ठोकने के बाद टीम इंडिया को 26.2 ओवर में 156 रन पर ही लुढ़का दिया। पाकिस्तान ने 191 रन की जबरदस्त जीत के साथ 13 साल बाद अंडर-19 एशिया कप ट्रॉफी जीती है।

पाकिस्तानी पीएम की मौजूदगी में उठाया भारतीय खिलाड़ियों पर सवाल

मोहसिन नकवी ने सोमवार रात को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की मौजूदगी में भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार पर सवाल उठाया है। पाकिस्तानी पीएम की तरफ से अपनी अंडर-19 टीम के सम्मान में आयोजित समारोह में नकवी ने कहा कि पीसीबी औपचारिक रूप से आईसीसी से शिकायत करेगा, जिसमें खेल और राजनीति को अलग रखने के लिए कदम उठाने की अपील की जाएगी। नकवी ने कहा,'भारतीय खिलाड़ी लगातार पाकिस्तानी प्लेयर्स को अंडर-19 एशिया कप फाइनल में उकसा रहे थे। पाकिस्तान इस घटना की औपचारिक शिकायत आईसीसी से करेगा।'

सरफराज ने बताया था भारतीय टीम के व्यवहार को 'अनैतिक'

इससे पहले सरफराज अहमद ने भी मीडिया के साथ बातचीत में भारतीय खिलाड़ियों के फाइनल में व्यवहार को 'अनैतिक' बताया था। साल 2017 में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान रहे सरफराज ने कहा,'भारत का व्यवहार उचित नहीं था और यह क्रिकेट की भावना के विपरीत भी है। इसके बावजूद हम अपनी जीत का खेल भावना के साथ जश्न मना रहे हैं। क्रिकेट हमेशा सही भावना से खेली जानी चाहिए। भारत ने जो किया, वो उसके अपने कर्मों में दिखाई देता है।'

सीनियर एशिया कप में भी हुआ था विवाद

इससे पहले सितंबर में खेले गए सीनियर टी20 एशिया कप में भी भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद रहा था। दुबई में खेले गए टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तानी कप्तान से टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया था और ग्रुप स्टेज में मिली जीत को भारतीय सेना व पहलगाम पीड़ितों को समर्पित किया था। इसके बाद मैदान पर भी दोनों टीमों के खिलाड़ी भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' से जोड़कर अपने-अपने देश के पक्ष में इशारेबाजी करते रहे थे। बीसीसीआई और पीसीबी ने इसकी शिकायत आईसीसी से की थी, जिसके बाद सूर्या पर जुर्माना लगाया गया था, जबकि जसप्रीत बुमराह को चेतावनी मिली थी। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर दो मैच का बैन लगा था, जबकि साहिबाजादा फरहान को चेतावनी दी गई थी। इसके बाद फाइनल में भी टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था। नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे, जो विजेता होने के बावजूद आज तक भारतीय टीम को नहीं मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.