PCB के जुर्माना लगाने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर, कहा- प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा ड्रॉप होना है
Updated on
03-03-2026 01:19 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया। अपनी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है।
उन्होंने वर्ल्ड कप में गई पाकिस्तानी टीम के हर एक खिलाड़ी को 50-50 लाख (पाकिस्तानी रुपये) का जुर्माना लगाया है। भारत से मिली हार के बाद इसके बारे में सोचा गया था। हालांकि अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर पीसीबी की इस बात से खुश नहीं है।
प्लेयर्स पर फाइन लगने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तानी शो पर कहा, 'आपने फाइन करना है ना, फाइन सॉल्यूशन नहीं है। हम पहले दिन से कह रहे हैं पैसा लगाएं, डॉमेस्टिक में लगाएं डॉमेस्टिक में लगाएं। वहीं से प्रोडेक्ट मिलेगा, वहीं से प्लेयर मिलेंगे। फाइन न करें फिर। आपको गुस्सा है ना प्लेयर्स पर, आवाम को भी है। सबको है, परफॉर्मेंस नहीं हुई राइट? इनको ड्रॉप करें।'उन्होंने आगे कहा, 'इनको बोलें भाई 2 साल के लिए जाएं डॉमेस्टिक में। आप सिलेक्ट नहीं होगे जब तक 2 सीजन कंसिस्टेंट परफॉर्म नहीं करोगे। प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा पता है क्या है, टीम से ड्रॉप होना। पैसे जो यह जो लड़के खेल रहे हैं 50 लाख महीने का लेते हैं उनके लिए क्या है। वो कोई मसला नहीं है। आप एक स्टेंडर्ड सेट करें, जो डॉमेस्टिक क्रिकेट में जाएगा 2 साल कंसिस्टेंट परफॉर्म करेगा वही टीम में आएगा।'
सुपर 8 में बाहर हो गया था पाकिस्तान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान सुपर 8 में बाहर हो गया था। उनको सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी सुपर 8 मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना था। लेकिन पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रही। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका को 213 रन का टारगेट दिया था। पाकिस्तान को यह मैच 65 रन से जीतना था। लेकिन वे 5 रन से ही जीत पाए।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…