मॉडल और सोशलाइट पैरिस हिल्टन भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल
Updated on
08-07-2020 09:13 PM
वाशिंगटन। अमेरिका में साल-2020 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में ग्लेमर और हॉलीवुड का जोरदार तड़ता लगता नजर आ रहा है। 3 नवंबर को होने वाले इन चुनावों में केवल डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन अकेले नहीं होंगे। अमेरिकन रैपर और सिंगर कायने वेस्ट पहले ही चुनावों में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। अब मशहूर सिलेब्रिटी, मॉडल और सोशलाइट पैरिस हिल्टन भी इस रेस में शामिल हो गई हैं। पैरिस ने 5 जुलाई को सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह भी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो रही हैं। रीऐलिटी टीवी पर काफी मशहूर रहीं फैशनेबल पैरिस हिल्टन ने अपने चुनाव प्रचार के लिए स्लोगन भी तैयार कर लिया है और यह काफी दिलचस्प है। उनका प्रचार स्लोगन है 'अमेरिका को दोबारा हॉट बनाइए'। अपने ट्वीट में पैरिस ने अमेरिकन झंडे के साथ प्रिंसेस और स्टार इमोजी के साथ लिखा, 'पैरिस फॉर प्रजिडेंट'। कैंपेन पोस्टर में पैरिस लो कट पिंक कलर के स्कर्ट सूट में पैरिस ने अपना पोस्टर भी जारी किया है। सोशल मीडिया पर काफी लोग पैरिस के इस कैंपेन के सपॉर्ट में भी आ गए हैं।
पैरिस ने राष्ट्रपति बनने के बाद का अपना प्लान भी बताया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति बनने के बाद वह अमेरिका के लोगों को केवल अमेरिकन डिजाइनर्स के कपड़े पहनने के लिए कहेंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वह वाइट हाउस को पिंक कलर से पेंट करवा देंगी। सोशल मीडिया पर काफी लोग इस बात पर मजे भी ले रहे हैं। वैसे यह बात अभी तक साफ नहीं है कि पैरिस वास्तव में प्रेजिडेंट इलेक्शन में खड़ी होने जा रही हैं या कायने वेस्ट का मजाक उड़ा रही हैं लेकिन इतना जरूर है कि सोशल मीडिया पर लोगों का इससे इंटरटेनमेंट खूब हो रहा है। हालांकि कायने वेस्ट ने भी नहीं बताया है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे और कैसे अपना चुनावी कैंपेन चलाएंगे। लेकिन इतना जरूर है कि इन सिलेब्रिटीज ने यूएस के चुनावी कैंपेन में ग्लैमर का तड़का तो लगा ही दिया है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…