नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज और एकदिवसीय प्रारुप की कप्तान मिताली राज का लक्ष्य अगले साल होने वाले विश्व कप को जीतना है। 37 साल की मिताली इस जीत के साथ ही अपने करियर का समापन करना चाहती है। मिताली की कप्तानी में भारत दो बार खिताब के करीब पहुंचकर भी उसे हासिल नहीं कर पाया। साल 2017 विश्वकप फाइनल में पहुंचा पर मेजबान इंग्लैंड के हाथों भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके एक साल बाद वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम हारकर बाहर हो गई। मिताली ने कहा, ‘2013 में जब भारत में विश्व कप हुआ था, हम सुपर-6 में भी नहीं पहुंचे थे। तब मुझे बहुत दुख हुआ था। तब सोचा कि 2017 विश्व कप में प्रयास करेंगे। फिर मैंने विश्व कप के लिए कड़ी मेहनत की। जब हम फाइनल में पहुंचे तो मैने सोचा कि फाइनल जीतकर मैं खेल को अलविदा कह दूंगी।’
उन्होंने कहा ,‘इतने साल खेलकर मैंने विश्व कप को छोड़कर सभी कुछ हासिल किया है। अब मैं 2021 में फिर जीत का प्रयास करूंगी। उम्मीद है कि सभी की शुभकामनाओं से इस बार हम जीत पाएंगे।’ 37 साल की मिताली ने पिछले साल टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…