Select Date:

रायगढ़ व जशपुर के बदमाशों ने कट्टे की नोक पर की थी लूट, 2 कट्टा-कारतूस समेत तीनों गिरफ्तार

Updated on 20-07-2020 08:37 PM
रायगढ़ व जशपुर के बदमाशों ने कट्टे की नोक पर की थी लूट, 2 कट्टा-कारतूस समेत तीनों गिरफ्तार (20पीआर02आरजी)
सरगुजा,। 13 जुलाई की देर शाम बाइक सवार 3 युवकों ने च्वाइस सेंटर संचालक की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर 40 हजार रुपए व 2 मोबाइल की लूट की थी। संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया। इनमें एक रायगढ़, दूसरा जशपुर जिला तथा तीसरा लखनपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। रायगढ़ जिला निवासी आरोपी शातिर लुटेरा है तथा उसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 चोरी की बाइक, 2 कट्टा, 2 कारतूस, 2 मोबाइल व 13 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसा निवासी राम सिंह च्वाइस सेंटर चलाता है। 13 जुलाई की शाम करीब 7.30 बजे बाइक सवार 3 युवक पहुंचे और 2 दुकान में घुस गए। इनमें से एक ने रुपए निकालने की बात कही तो राम सिंह ने आधार कार्ड मांगा। इसके बाद एक ने उसकी कनपटी पर कट्टा सटाकर कहा कि जितने रुपए है निकालो। फिर खुद ही उसके काउंटर से 40 हजार रुपए व उसकी 2 मोबाइल लूट ली। उन्होंने उसे व एक अन्य ग्राहक को दुकान में बंद किया और फरार हो गए। इसकी रिपोर्ट दुकान संचालक ने उदयपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392, 342, 34 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु की। एसपी टीआर कोशिमा के निर्देशन व एएसपी ओम चंदेल व एसडीओपी चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई थीं।आरोपियों को पकडऩे पुलिस ने अपने मुखबिरों को तैनात किया था, साथ ही लूट वाले गांव में संदिग्ध मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने रायगढ़ जिले के कापू थाना अंतर्गत चितामाड़ा निवासी रतन लकड़ा पिता बुली लकड़ा, जशपुर जिले के पत्थलगांव, आमादरहा निवासी सलिंदर एक्का पिता रामप्रसाद तथा लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झाड़ीपुर निवासी देवा उर्फ दिलीप मिंज पिता विश्वनाथ मिंज 24 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
कई वारदातों में शामिल रहा है रतन 
पुलिस ने बताया कि आरोपी रतन लकड़ा शातिर अपराधी है। वह वर्ष 2005 से लेकर अब तक कई अपराधों में शामिल रहा है। वर्ष 2008 में पत्थलगांव सेंट्रल बैंक में लूट तथा 2012 में कुन्नी सेंट्रल बैंक में साथियों की लूट की घटना शामिल है। इसके अलावा  उदयपुर निवासी एक शासकीय कर्मी की हत्या के प्रयास के मामले में भी जेल जा चुका है।
कट्टा-कारतूस व बाइक जब्त, भेजे गए जेल
आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार कर लिए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 कट्टा, 2 कारतूस, 13 हजार रुपए, 2 मोबाइल तथा 2 चोरी की बाइक (एक बाइक रतन लकड़ा थाना बगीचा थानांतर्गत मोरल स्कूल के पास से तथा दूसरी बाइक सलिंदर एक्का द्वारा जशपुर के किलकिला से चोरी की गई थी) बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों को धारा 392, 342, 34, 398, 450 व 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
आरोपियों को पकडऩे में उदयपुर टीआई मनीष धुर्वे, एसआई बीआर कश्यप, एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सतीश कुमार सिंह, मनीष पांडेय, मदनगोपाल परिहार, आरक्षक लाखन सिंह, अमित विश्वकर्मा, सुधीर सिंह, संजीव पांडेय, सिकंदर आलम, कुंज लाल, सतीश चौहान, देवनारायण कंवर एवं साइबर सेल अंबिकापुर से आरक्षक भोजराज पासवान, वीरेंद्र पैंकरा के अलावा कमलेश्वरपुर टीआई सुधीर मिंज, सीतापुर टीआई एलरिक लकड़ा, थाना प्रभारी पत्थलगांव, थाना प्रभारी कापू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.