Select Date:

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संस्थाओं का दौरा किया

Updated on 16-04-2025 12:55 PM

बालोद। समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज अपने बालोद प्रवास के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थानों के बेहतर संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने जिला मुख्यालय स्थित घरौंदा आश्रय गृह, प्रशामक देख-रेख गृह तथा एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया।

श्रीमती राजवाड़े ने घरौदा आश्रय गृह में रसोई कक्ष, शयन कक्ष तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए किए गए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आश्रय गृह के बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। इस दौरान उन्होंने बच्चों को फलों का वितरण भी किया।

इसी तरह जिला मुख्यालय स्थित प्रशामक देख-रेख  गृह में वृद्धोजनों से भी उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रशामक गृह में वृद्धजनों के रहने के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने प्रशामक गृह के शयन कक्ष, रसोई कक्ष तथा वृद्धजनों के समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच आदि के संबंध में भी जानकारी ली तथा बीमार वृद्धजनों के इलाज की शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने प्रशामक देख-रेख गृह के संचालनकर्ताओं को प्रशामक गृह के सुचारू संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती लोगों से बातचीत कर उन्हें नशापान से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाने को कहा। उन्होंने पुनर्वास केन्द्र में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अलवोकन किया।

उन्होंने एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में शयन कक्ष, रसोई कक्ष तथा अन्य केन्द्र के संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सखी वन स्टाॅप सेंटर का भी औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहाँ उपलब्ध सुविधाओं, कार्यरत कर्मचारियांे तथा विभिन्न प्रकरणों की स्थिति के संबंध में सखी वन स्टाॅप सेेंटर के संचालिका से जानकारी ली। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक श्री जनमेजय महोबे, समाज कल्याण विभाग के संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर और कबीरधाम जिले के पांच विकासखण्डों में गरीबी उन्मूलन के लिए आज छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ हुआ। नया रायपुर के होटल मेफेयर में आयोजित कार्यक्रम…
 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अभिनव कदम उठाते हुए व्यवसायों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया है। स्टेट सिंगल विंडो…
 18 April 2025
रायपुर , रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू ने आज प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कमल विहार जैसी…
 18 April 2025
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  कांता कुमार मेश्राम के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा नियमित रूप से ग्राम पंचायतो में शिविर,…
 18 April 2025
तिल्दा नेवरा। नेवरा निवासी ऋषभ गोयल उर्फ चिंटू उम्र 30 वर्ष को झूठे प्रलोभन देकर स्कीम चलाकर लोगों से करीब 6,83,500 रुपए की ठगी किया है। इस आरोप में पुलिस ने…
 18 April 2025
अंबिकापुर,  जिले अंबिकापुर पुलिस आरक्षक का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में आरक्षक सातिराना ढंग से मोबाइल चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। आरक्षक पहले…
 18 April 2025
कुरुद।  छत्तीसगढ़ के कुरुद में शासकीयकरण की मांग पूरी होते न देख हड़ताली सचिवों ने आंदोलन तेज कर दिया है। सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। क्रमिक…
 18 April 2025
रायपुर ।  नाबालिग बच्चों से श्रम कराना  कानूनी अपराध होने के बाद भी  कई व्यापारी एवं कारोबारी बेखौफ  होकर बच्चों को काम पर रखकर  उनसे श्रम करा रहे हैं।राजधानी रायपुर…
 18 April 2025
सुकमा।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। साथ ही राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का भी बड़ा…
Advt.