सरकार में मंत्री चेतन चौहान का कोरोना से निधन होगा अंतिम संस्कार
Updated on
17-08-2020 07:17 PM
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया है और आज सोमवार उनका अंतिम संस्कार होगा। चेतन चौहान पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां अचानक उनकी शनिवार को तबियत बिगड़ने के बाद मेदान्ता शिफ्ट कर दिया गया था। रविवार शाम मेदान्ता हॉस्पिटल में चेतन चौहान का देहांत हो गया। यह दुखद खबर आने के बाद मुरादाबाद के ग्राम मुंडापांडे स्थित उनके पैतृक आवास पर मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी अपने प्रिय नेता की मौत की खबर सुनकर वहां पहुंचने लगे हैं। साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी पहुंचे। दिवंगत मंत्री चेतन चौहान के करीबी रिश्तेदार हेमंत सिंह ने कहा कि हम तो परिवार के सदस्य हैं, लेकिन इलाके के लोगों से भी वो हमेशा परिवार की तरह मिलते थे। कभी मंत्री के रूप में नहीं मिलते थे और सभी बच्चों खासकर युवाओं को समझाते थे कि पढ़ो-लिखो और ईमानदारी के रास्ते पर चलो। हेमंत सिंह ने कहा कि चेतन चौहान पूरे मंडल की नाक और शान थे। हमारे ही नहीं बल्कि पूरे मंडल के सिर से साया चला गया। मंडल के जितने भी गांव-ब्लाक थे, उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए से ही प्रार्थना कर रहे थे।आपको बताते चले कि चेतन चौहान पूर्व क्रिकेटर भी थे। उन्होंने अंतिम टेस्ट मैच 13 जुलाई 1981 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 1981 में ही चौहान को अर्जुन आवार्ड से नवाजा गया। राजनीति की बात करें तो चेतन चौहान ने 1991 व 1998 में अमरोहा लोकसभा से सांसद रहे। 1999 व 2004 में भी बीजेपी ने टिकट दिया, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और हार गए। इसके बाद चेतन चौहान 2017 विधानसभा चुनाव में नौगावां सीट से चुनाव लड़े और समाजवादी पार्टी के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री जावेद आब्दी को हराकर विधानसभा सीट पर कब्जा किया। चेतन चौहान के पास सैनिक कल्याण होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय था।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…