राजनांदगांव । जिले
के प्रभारी मंत्री मो. अकबर का राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, ब्लॉक कांग्रेस
कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली, वरिष्ठ सभापति समद खान ने अपने सहयोगियों के साथ जीई रोड
स्थित रायपुर नाका के पास उनका भव्य स्वागत किया। प्रभारी मंत्री मो. अकबर शनिवार को
राजनांदगांव में ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान
जब राजनांदगांव में मंत्री जी का काफिला रायपुर नाका के पास पहुंचा तब अल्पसंख्यक आयोग
के सदस्य हफीज खान द्वारा अपने सहयोगियों के साथ फूल माला से उनका भव्य स्वागत किया
गया। प्रभारी मंत्री मो. अकबर ने सभी स्वागतकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर नामांकित पार्शद नारायण यादव, एजाजुर
रहमान, सतीश लाल, नरेन्द्र सुलाखे, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विजय यादव, मुकेष मोजेष,
जाकिर खान, तुकाराम, तलुसी पटेल, नागेष्वर बंजारे, इरफान खान, अषोक षर्मा, बंषी साहू,
अविनाष, पुन्नु यादव, विट्ठल राव गायकवाड, विजय कुमार, गुडवा, प्रवीण सिंह ठाकुर, संतोश
यादव, विक्की यादव, प्रदीप सारथी, बालाजी गायकवाड, आकाष सिंह ठाकुर, प्रवीण, अंमित
जंघेल, विकास मेश्राम, हनीफ खान, हितेष गोन्नाडे, षिवम गढपायले, षफी गोरी, राजा खान,
राहुल खोब्रागढे, सावन पाल, तुषार पाटिल आदि उपस्थित थे।