Select Date:

मनरेगा में काम मिलने से खुश है प्रवासी मजदूर

Updated on 25-06-2020 02:16 AM
बालाघाट। कोरोना संकट के दौरान लाकडाउन में बड़ी संख्या में अन्य राज्यों एवं शहरों में काम कर रहे मजदूरों को वापस अपने गांव आना पड़ा है। गांव वापस आने वाले मजदूरों के लिए नया काम ढूंढना बहुत ही मुश्किल था। लेकिन ऐसे में मनरेगा योजना प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा सहारा बन कर सामने आयी है। नागपुर से वापस लौटा मजदूर संतोष डोरस लाकडाउन के दौरान मनरेगा में काम मिलने से बहुत खुश है।
लालबर्रा तहसील के ग्राम बोट्टा-हजारी के निवासी संतोष डोरस ने बताया कि वह कुछ वर्षों से नागपुर में मजदूरी का कार्य कर रहा था। गांव में रोजगार के साधन नहीं मिलने पर पर कमाने के लिए नागपुर चला गया था। नागपुर में वह कुली मजदूरी का कार्य कर रहा था । कोरोना संकट के दौरान अचानक लॉकडाउन होने की वजह से उसे भी घर वापस आना पड़ा है। गांव वापस आने पर उसके पास कामने का कोई जरिया नहीं था। उसका जाबकार्ड भी निरस्त हो गया था। संतोष ने बताया कि उसके द्वारा पंचायत में काम दिलाने के लिए आवेदन दिया गया था। पंचायत द्वारा उसे नया जाबकार्ड बनाकर दिया गया है और उसे मनरेगा से कराये जा रहे तालाब गहरीकरण कार्य में काम मिल गया।
संतोष बताता है कि गांव में रोजगार का साधन मिलने से मेरी जिंदगी की गाड़ी फिर से पटरी पर आ गई है और मैं अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर रहा हूं। मनरेगा में काम दिलाने के लिए वह बालाघाट जिला प्रशासन की सराहना कर रहा है। संतोष का कहना है कि गांव में उसे ऐसे ही काम मिलेगा तो वह नागपुर नहीं जायेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
 01 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
Advt.