स्टार्टअप इकोसिस्टम को बूस्ट देगा क्वालकॉम
अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम ने भारत के AI स्टार्टअप इको सिस्टम को बूस्ट देने के लिए 150 मिलियन डॉलर (करीब 1360 करोड़ रुपये) के निवेश का बुधवार को ऐलान किया। यह फंड सभी स्टेप्स के स्टार्टअप्स में लगाया जाएगा, विशेष रूप से ऑटोमोटिव, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), रोबॉटिक्स और मोबाइल से जुड़े AI समाधान विकसित करने वाली कंपनियों पर फोकस रहेगा।कंपनी के CEO क्रिस्टियानो एमोन ने कहा कि AI अब नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां स्मार्टफोन्स, पीसी, कारों और औद्योगिक मशीनों जैसे उपकरणों में सीधे इंटेलिजेंस शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि AI विभिन्न क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देगा और भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम इसमें अहम भूमिका निभाएगा।
