माइक्रोसॉफ्ट बोला- चीन के स्वामित्व वाली टिकटॉक के अमेरिकी व्यवसाय को खरीदने की बातचीत रखेगी जारी
Updated on
04-08-2020 09:24 PM
न्यूयार्क । तकनीक क्षेत्र की विश्व प्रसिद्ध प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह चीन के स्वामित्व वाली वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक के अमेरिकी व्यवसाय को खरीदने के लिये चर्चा जारी रखेगी। कंपनी ने उसके भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद यह कहा। माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से यह वक्तव्य ट्रंप के एक बयान के बाद सामने आया है। ट्रंप ने कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिये आपात आर्थिक शक्तियों अथवा शासकीय आदेश का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेडमॉन्ड मुख्यालय वाले माइक्रोसॉफ्ट ने जारी एक वक्तव्य में कहा कि नडेला और ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद वह अमेरिका में टिकटॉक को खरीदने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श जारी रखने को तैयार है। उसने कहा कि वह टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के साथ जल्द से जल्द बातचीत शुरू करेगी और वह 15 सितंबर तक इस बातचीत को पूरा कर लेगी। कंपनी ने कहा, ‘इस प्रक्रिया के दौरान माइक्रोसॉफ्ट राष्ट्रपति ट्रंप सहित अमेरिका की सरकार के साथ बातचीत जारी रखेगी।’ ट्रंप ने पिछले सप्ताह लोगों के बीच काफी प्रचलित वीडियो-शेयरिंग ऐप पर रोक लगाने की धमकी दी थी। इस ऐप को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होने की बातें सामने आने के बाद अमेरिकी प्रशासन में चिंता बढ़ी थी।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…