माइकल वॉन ने किया अलर्ट, बोले- विंडीज से बेहतर पाक टेस्ट टीम, हरा सकती है इंग्लैंड को
Updated on
31-07-2020 07:47 PM
मैनचेस्टर । पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अगले महीने होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला से पहले इंग्लैंड को अलर्ट करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी टीम टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज से बेहतर है और उसे हरा सकती है। इंग्लैंड ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराकर विजडन ट्रॉफी अपने नाम की है। इंग्लैंड ने दिखाया है कि कोरोना वायरस की वजह से इतने महीनों तक ठप पड़े क्रिकेट की वापसी में उसके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है। माइकल वॉन ने कहा, 'मैं वेस्टइंडीज को कमतर नहीं आंक रहा, लेकिन पाकिस्तान उससे बेहतर टेस्ट टीम है।' उन्होंने कहा, 'मुझे इस सीरीज का इंतजार है। यह रोचक होगी। इंग्लैंड अगर साउथम्पटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच की तरह खेला तो पाकिस्तानी टीम उसे हरा सकती है।'
उन्होंने कहा, "बाबर आजम और अजहर अली दो शानदार के बल्लेबाज हैं, जिन्हें पता है कि इंग्लैंड के कंडिशंस में कैसे खेलना है। अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है तो वो स्कोर बोर्ड पर काफी ज्यादा रन लगाना चाहेंगे। वैसे मुझे यकीन है कि उनका प्लान भी कुछ ऐसा ही होगा। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम वाकई इस दौरे पर इंग्लैंड की टीम को चुनौती दे सकती है।"
मालूम हो कि इस दौरे पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 5 अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। टेस्ट सीरीज 25 अगस्त को खत्म होगी। जिसके बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली जानी है।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 5 से 9 अगस्त के बीच दर्शकों के बिना खेला जाएगा। सीरीज के बाकी दोनों टेस्ट मैच साउथम्पटन के एजेस बाउल में 13 से 17 अगस्त और 21 से 25 अगस्त तक खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज को 28 अगस्त से खेली जाएगी। सभी टी20 मैचों को साउथम्पटन में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ 30 जुलाई, 1 और 4 अगस्त को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…