Select Date:

इलेक्ट्रिक वाहनों के सुपरफास्ट चार्ज के एमजी मोटर ने टाटा पावर से किया समझौता

Updated on 09-06-2020 08:28 PM
गुरुग्राम। पेट्रोल-डीजल के विकल्प को तौर पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी से इजाफा होने वाला है। इस क्षेत्र में क्रांति के अगले चरण की शुरुआत करते हुए एमजी मोटर इंडिया ने आज देश की सबसे बड़ी इंटिग्रेटेड पावर यूटिलिटी टाटा पावर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस भागीदारी के हिस्से के रूप में, टाटा पावर पूरे भारत के चुनिंदा एमजी डीलरशिप स्थानों पर 50 किलोवॉट डीसी सुपरफास्ट चार्जर्स लगाएगा और एमजी डीलरशिप को एंड-टू-एंड ईवी चार्जिंग सॉल्युशन पेश करेगा। इस भागीदारी के जरिये एमजी मोटर का लक्ष्य उन प्रमुख टारगेट शहरों पर फोकस करना है जिन्हें वह अपने भविष्य की ईवी विस्तार योजनाओं के एक हिस्से के रूप में देख रहा है। ये सुपरफास्ट 50 किलोवॉट डीसी चार्जर एमजी जेडएस ईवी ग्राहकों के साथ-साथ अन्य ईवी मालिकों, जिनके ऑटोमोबाइल सीसीएस/सीएचएडेएमओ चार्जिंग स्टैंडर्ड्स के अनुकूल हैं, के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस संबंध में एमजी मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और एमडी राजीव चाबा ने कहा, ‘भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूती देते हुए हम अपने ग्राहकों को क्लीनर और ग्रीन मोबिलिटी सॉल्युशन अपनाने के लिए मजबूत चार्जिंग इकोसिस्टम प्रदान करना चाहते हैं। टाटा पावर जैसे साझेदार के साथ, जो अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक अलग पहचान रखता है, हम आश्वस्त हैं कि हम बेहतर तालमेल स्थापित करेंगे और हम अपनी साझेदारी से और भी बेहतर परिणाम ग्राहकों को देते रहेंगे। ‘टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने कहा, हम एमजी मोटर इंडिया के साथ एंड-टू-ईवी चार्जिंग पार्टनर बनकर खुश हैं और भविष्य में बैटरी उपयोग की सेकंड लाइफ़ पर भी काम करना चाहते हैं। ईवी चार्जिंग स्पेस में भारत के अग्रणी इंटिग्रेटेड कंपनी के रूप में, हम ग्राहकों को एक सहज चार्जिंग अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। हमें भरोसा है कि एमजी मोटर जैसे साझेदार के साथ, एमजी मोटर द्वारा पेश किए जाने वाले वाहनों इलेक्ट्रिफ़ाइड रेंज को अपनाने को लेकर देश की क्षमता में इजाफ़ा होगा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.