Select Date:

दिल्ली में जून में नहीं चलेगी मेट्रो, जुलाई में संक्रमण के आधार पर होगा निर्णय

Updated on 14-06-2020 08:11 PM
नई दिल्ली। सार्वजनिक परिवहन की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए दिल्लीवालों को लंबा इंतजार करना होगा। अब जून में मेट्रो परिचालन शुरू होने के कोई आसार नहीं है। जुलाई में कोरोना संक्रमण के असर को देखते हुए इसे खोलने का फैसला लिया जाएगा। जब खुलेगा भी तो यह अपनी क्षमता के 25 से 50 फीसदी के बीच यात्रियों को लेकर ही चलेगा। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के 5वें चरण में अनलॉक वन की शुरुआत की थी। तब कहा था कि मेट्रो को 5वें लॉकडाउन के तीसरे चरण में खोला जाएगा। दिल्ली मेट्रो उसी के हिसाब से तैयारी में जुटी है। दिल्ली मेट्रो ने कोरोना संक्रमण को रोकने लिए परिचालन को लेकर एक प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा था। मगर दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने फिलहाल उसपर अपनी हरी झंडी नहीं दिखाई है। 
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर एक एडवाइजरी जारी करके यह संकेत दिया है कि मेट्रो का परिचालन फिलहाल शुरू नहीं होगा। मेट्रो जो कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के रीढ़ की हड्डी थी। अब कोरोना काल में बढ़ते संक्रमण के बीच इसे वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था के रूप में देखा जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्यों कि कोरोना के समय इसकी मांग पर फर्क पड़ा है। मसलन, सरकार जानती है कि अगर इसका परिचालन शुरू भी हुआ तो लोग खुद सफर के लिए मेट्रो में नहीं जाएंगे। उसे भी वायरस के चलते कम यात्रियों के साथ परिचालन करना होगा। केंद्र ने मेट्रो से ज्यादा नान मोटराइज्ड वाहन जैसे परिवहन साधनों पर जोर देने को कहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.