PM मोदी के गुजरात में मेट्रो, बुलेट ट्रेन के बाद रैपिड रेल, 5 सैटेलाइट टाउन को RRTS कनेक्टिविटी, जानें सबकुछ
Updated on
16-02-2026 11:56 AM
अहमदाबाद :2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबान करने जा रहे गुजरात में मेट्रो, बुलेट ट्रेन के बाद अब रैपिड रेल दौड़ने की तैयारी सामने आई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली राज्य सरकार पांच सैटेलाइट टाउन को रीजनल रेल ट्रांजित सिस्टम (RRTS) की मदद से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। अगर गुजरात सरकार की कवायद सिरे चढ़ती है तो दिल्ली-एनसीआर के बाद गुजरात देश RRTS का नेटवर्क बनेगा।
फ्यूचर प्लानिंग के तहत फैसला गुजरात सरकार ने साल 2025 को शहरी विकास वर्ष घोषित किया था। शहरों के नियोजित विकास की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम रहते हुए 2005 में की थी। 20 वर्ष पूरे होने पर सरकार ने 2025 को यह विशेष वर्ष घोषित किया गया था। राज्य सरकार ने पिछले साल एक अहम फैसले में राज्य में पांच कस्बों को सैटेलाइट टाउन के तौर विकसित करने का फैसला किया था, ताकि राज्य के बड़े शहरों पर आबादी का बोझ न बढ़े। इनके निकट आने वाले कस्बे शहर बनें। अहमदाबाद के निकट आने वाले साणंद और वडोदरा के पास स्थित सावली में काफी कंपनियों के दफ्तर हैं।
अहमदाबाद-साणंद पहला रूट अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार ने पांच सैटेलाइट कस्बों को बेहतर कनेक्टिविटी देने और शहरों पर दबाव कम करने के लिए रीजनल रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का प्लान बनाया है। शहरी विकास विभाग इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए टेक्निकल डिटेल्स तैयार कर रहा है। यह साणंद को अहमदाबाद, सावली को वडोदरा, कलोल को गांधीनगर, बारडोली को सूरत और हीरासर को राजकोट से जोड़ेगा। संभावना है की पहला आरआरटीएस रूट अहमदाबाद-साणंद के बीच बनाया जाएगा। सरकार की तरफ से जल्द ही टेक्निकल बिड मांगे जाने की उम्मीद है।दो शहरों में चल रही है मेट्रो
देश में अभी RRTS को नेशनल कैपिटल रीजन में विकसित किया गया रहा है और मेरठ के लिए पहली लाइन दो साल पहले शुरू हुई थी। आरआरटीएस इंटरसिटी कनेक्टिविटी देता है, जबकि मेट्रो की कॉन्सेप्ट इंटरासिटी वाली है। गुजरात में अभी अहमदाबाद में मेट्रो का संचालन हो रहा है। मेट्रो से गांधीनगर भी जुड़ चुका है। सूरत में मेट्रो की शुरुआत इस साल के अंत या फिर 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। 2027 चुनावी साल है। गुजरात में इसी साल बुलेट ट्रेन भी राज्य में दौड़ेगी। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम तेजी से पूरा हो रहा है। यह पूरा रूट 2029 में खुलने की उम्मीद है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…